Bharat Jodo Yatra: अमेठी से राहुल गांधी 2024 में लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने खुद दिया जवाब

Rahul Gandhi on Amethi Lok Sabha Election: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आज छठा दिन है. राहुल गांधी ने इंदौर के पास ग्राम बरौली में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनसे अमेठी से दोबारा चुनाव लड़ने के बारे में पूछा गया. कांग्रेस नेता ने बताया कि अमेठी से दोबारा चुनाव लड़ने का फैसला एक-डेढ़ साल बाद किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका लक्ष्य ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर है वह उसी पर फोकस करना चाहते हैं.

गांधी ने इस बात का जवाब टाल दिया कि क्या मौका मिलने पर वह दोबारा अमेठी से चुनाव लड़ना चाहेंगे? उन्होंने कहा कि इस सवाल का जवाब साल-डेढ़ साल बाद मिल सकेगा और अभी उनका पूरा ध्यान ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर केंद्रित है. उन्होंने कहा, ‘‘आप चाहते हैं कि अखबार कल यह बताएं कि मैं अमेठी से अगला चुनाव लडूंगा या नहीं? मैं चाहता हूं कि अखबार ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के फलसफे के बारे में लिखें.’’

Share post:

Popular

More like this
Related