बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची, भवानीपुर में ममता बनर्जी के सामने होंगे सुवेंदु अधिकारी

बंगाल चुनाव: बीजेपी ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली सूची, भवानीपुर में ममता बनर्जी के सामने होंगे सुवेंदु अधिकारी

द फ्रंट डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने इस सूची में कुल 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इस लिस्ट की सबसे बड़ी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को दो सीटों से मैदान में उतारा गया है। वह नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ेंगे। भवानीपुर सीट खास इसलिए मानी जा रही है क्योंकि यहां से फिलहाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधायक हैं। ऐसे में राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि इस सीट पर एक बार फिर ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल सकती है। इसके अलावा बीजेपी ने कई अन्य प्रमुख नेताओं को भी चुनावी मैदान में उतारा है। पार्टी ने दिलीप घोष को बोलपुर, अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल दक्षिण और कलिता मांझी को औसग्राम सीट से उम्मीदवार बनाया है।

मालदा और मुर्शिदाबाद समेत कई सीटों पर उम्मीदवार घोषित

बीजेपी की पहली सूची में मालदा और मुर्शिदाबाद क्षेत्र की कई सीटों के उम्मीदवारों का भी ऐलान किया गया है। पार्टी ने रतुआ से अभिषेक सिंघानिया, मानिकचक से गौर चंद्र मंडल, मालदा (एससी) से गोपाल चंद्र साहा और मोथाबाड़ी से निताब्रत घोष को टिकट दिया है। इसके अलावा सुजापुर से अभिजीत चौधरी, सूती से महाभाती घोष, रघुनाथगंज से सुजीत पोद्दार, लालगोला से अमर कुमार दास, भगवांगोला से भास्कर सरकार और मुर्शिदाबाद से गौरी शंकर घोष को उम्मीदवार बनाया गया है। पार्टी ने इन क्षेत्रों में नए चेहरों और स्थानीय नेताओं को मौका देकर चुनावी समीकरण मजबूत करने की कोशिश की है।

कई महत्वपूर्ण सीटों पर नए उम्मीदवार

बीजेपी की पहली सूची में कई अन्य महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं। इनमें कूचबिहार उत्तर (एससी) से सुकुमार राय, सीतलकुची से सावित्री बर्मन, दिनहाटा से अजय राय, तुफानगंज से मालती रावा राय और कुमारग्राम (एसटी) से मनोज कुमार उरांव को टिकट दिया गया है। इसके अलावा कालचीनी से विशाल लामा, अलीपुरद्वार से परितोष दास, फालाकाटा से दीपक बर्मन, डाबग्राम-फूलबाड़ी से सिखा चटर्जी और नागराकाटा से पुना भेंगरा को भी उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसी तरह माटीगारा-नक्सलबाड़ी से आनंदमय बर्मन, सिलीगुड़ी से डॉ. शंकर घोष, फांसीदेवा से दुर्गा मुर्मू, गोलपोकहर से सरजीत बिस्वास और चाकुलिया से मनोज जैन को चुनावी मैदान में उतारा गया है।

उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल में संतुलन बनाने की कोशिश

पार्टी ने अपनी पहली सूची में उत्तर बंगाल और दक्षिण बंगाल दोनों क्षेत्रों में संतुलन बनाने की रणनीति अपनाई है। कई सीटों पर स्थानीय नेताओं को टिकट दिया गया है ताकि क्षेत्रीय समीकरणों को मजबूत किया जा सके। सूची में रायगंज से कौशिक चौधरी, कुशमंडी से तपस चंद्र राय, कुमारगंज से सुवेंदु सरकार, बालुरघाट से बिद्युत राय, तपन से बुधराय टुडू, गंगारामपुर से सत्येंद्र नाथ राय और हरिरामपुर से देबव्रत मजूमदार जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा हबीबपुर से जोएल मुर्मू, गाजोल से चिन्मय देव बर्मन, चंचल से रतन दास, मालतिपुर से आशीष दास और रतुआ से आशीष बिस्वास को भी उम्मीदवार बनाया गया है।


विधानसभा नंबर व नाम
उम्मीदवार का नाम
13 कूचबिहार उत्तर (SC)सुकुमार राय
25 सीतलकुची (SC)सावित्री बर्मन
37 दिनहाटाअजय राय
49 तुफानगंजमालती रावा राय
510 कुमारग्राम (ST)मनोज कुमार उरांव
611 कालचीनी (ST)विशाल लामा
712 अलीपुरद्वारपरितोष दास
813 फालाकाटा (SC)दीपक बर्मन
919 डाबग्राम-फूलबाड़ीसिखा चटर्जी
1021 नागराकाटा (ST)पुना भेंगरा
1125 माटीगारा-नक्सलबाड़ी (SC)आनंदमय बर्मन
1226 सिलीगुड़ीडॉ. शंकर घोष
1327 फांसीदेवा (ST)दुर्गा मुर्मू
1430 गोलपोकहरसरजीत बिस्वास
1531 चाकुलियामनोज जैन
1632 करंदीघीएडवोकेट बिराज बिस्वास
1734 कालियागंज (SC)उत्पल महाराज
1835 रायगंजकौशिक चौधरी
1937 कुशमंडी (SC)तपस चंद्र राय
2038 कुमारगंजसुवेंदु सरकार
2139 बालुरघाटबिद्युत राय
2240 तपन (ST)बुधराय टुडू
2341 गंगारामपुर (SC)सत्येंद्र नाथ राय
2442 हरिरामपुरदेबव्रत मजूमदार
2543 हबीबपुर (ST)जोएल मुर्मू
2644 गाजोल (SC)चिन्मय देव बर्मन
2745 चंचलरतन दास
2847 मालतिपुरआशीष दास
2948 रतुआआशीष बिस्वास
3049 मानिकचकगौर चंद्र मंडल
3150 मालदा (SC)गोपाल चंद्र साहा
3252 मोथाबाड़ीनिताब्रत घोष
3353 सुजापुरअभिजीत चौधरी
3454 सुतीमहाभाती घोष
3559 रघुनाथगंजसुजीत पोद्दार
3660 लालगोलाअमर कुमार दास
3762 भगवांगोलाभास्कर सरकार
3863 मुर्शिदाबादगौरी शंकर घोष
3970 रेजिनगरबिप्लब घोष
4071 बेलडांगाभरत कुमार झावर
4172 बहरामपुरसुब्रत मैत्रा
4273 हरिहरपाड़ातन्मय बिस्वास
4374 नवदाराणा मंडल
4475 डोमकलनंददुलाल पाल
4576 जलंगीनबा कुमार सरकार
4677 करीमपुरसमरेंद्रनाथ घोष
4779 पलाशीपाराअनीमा दत्ता
4880 कालिगंजबापन घोष
4983 रानाघाट उत्तर पश्चिमपार्थसारथी चटर्जी
5084 रानाघाट उत्तर पूर्व (SC)असीम बिस्वास
5191 चाकदहाबंकिम चंद्र घोष
5293 हरिंगहाटा (SC)असीम कुमार सरकार
5399 बगदासुकृति सरकार
54103 आमडांगाअरिंदम डे
55104 नैहाटीसुमित चटर्जी
56105 भाटपाड़ापवन कुमार सिंह
57113 बरानगरसाजिद घोष
58128 देगंगातरुण कांति घोष
59129 बशीरहाट उत्तरनरेन चंद्र मंडल
60128 बसंती (SC)बिकाश सरकार
61129 कुलतली (SC)माधवी मशलदार
62130 पाथरप्रतिमाअसीत कुमार हलदर
63131 काकद्वीपदीपंकर जाना
64134 रायदिघीपलाश राणा


अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान

बीजेपी ने कई अन्य सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की है। इनमें रेजिनगर से बिप्लब घोष, बेलडांगा से भरत कुमार झावर, बहरामपुर से सुब्रत मैत्रा, हरिहरपाड़ा से तन्मय बिस्वास, नवदा से राणा मंडल, डोमकल से नंददुलाल पाल और जलंगी से नबा कुमार सरकार शामिल हैं। इसके अलावा करीमपुर से समरेंद्रनाथ घोष, पलाशीपारा से अनीमा दत्ता, कालिगंज से बापन घोष, रानाघाट उत्तर पश्चिम से पार्थसारथी चटर्जी, रानाघाट उत्तर पूर्व से असीम बिस्वास, चाकदहा से बंकिम चंद्र घोष और हरिंगहाटा से असीम कुमार सरकार को टिकट दिया गया है।

बीरभूम और आसपास की सीटों पर भी घोषणा

पार्टी ने दुबराजपुर (एससी) से अनुप कुमार साहा, सूरी से जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, बोलपुर से दिलीप कुमार घोष, नानूर (एससी) से खोखन दास, मयूरेश्वर से दुध कुमार मंडल और हंसन से निखिल बनर्जी को भी उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी की इस पहली सूची के बाद अब राज्य की राजनीति में चुनावी हलचल और तेज हो गई है। आने वाले दिनों में पार्टी अन्य सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होने हैं, जबकि 4 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे। ऐसे में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने के साथ ही चुनावी मुकाबला अब और दिलचस्प होता नजर आ रहा है।

Share post:

Popular

More like this
Related

‘6 उंगलियों’ वाले वीडियो से फैली अफवाहें, नेतन्याहू को खुद देना पड़ा जवाब

द फ्रंट डेस्क: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को...