योगी सरकार 2.0 में मंत्री बनाए गए अरविंद कुमार शर्मा, कुछ ऐसा रहा है अब तक का सफर

लखनऊ: योगी सरकार 2.0 में पूर्व आईएएस अधिकारी अरविंद कुमार शर्मा को मंत्री बनाया गया है। अरविंद कुमार शर्मा का नाम भी उस लिस्ट में शामिल हो जिन्होंने रिटायर्ड होने से पहले नौकरी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। नौकरी छोड़ने के बाद पार्टी में शामिल होने के साथ ही उन्हें कई अहम पदों पर जिम्मेदारी दी गई थी।

अव्वल दर्जे के छात्र रहे हैं अरविंद कुमार शर्मा 
ए के शर्मा का करियर काफी अच्छा रहा है। वह अव्वल दर्जे के छात्र रहे हैं। परास्नातक तक उन्होंने अपनी परीक्षाएं उत्तम श्रेणी से उत्तीर्ण की है। उन्होंने इलाहाबाद विवि से पढ़ाई की और पढ़ाई पूरी होने के बाद कई सालों तक शिक्षक के तौर पर काम किया। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री का कोर्स पूरा किया। उन्होंने तकरीबन 40 देशों की यात्रा की है।

पीएम के हैं बेहद करीबी 
अरविंद कुमार शर्मा 1988 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी है। वह पीएम मोदी के बेहद करीबी हैं। उन्होंने 2001 से लेकर 2013 तक गुजरात में नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न पदों पर काम किया है। इसके बाद जब मोदी प्रधानमंत्री बनकर दिल्ली पहुंचे तो एके शर्मा पीएमओ आ गए। नौकरी छोड़कर राजनीति में आने पर उन्हें उत्तर प्रदेश में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी के साथ वह एमएलसी की भई जिम्मेदारी दी गई।

एके शर्मा से जुड़ी अहम बातें 

  • 11 अप्रैल 1962 को मऊ जिले में हुआ था जन्म।
  • डीएवी इंटर कॉलेज से की इंटरमीडियट तक की पढ़ाई।
  • इलाहाबाद विवि से की स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई।
  • 1988 में गुजरात कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के लिए हुआ।
  • 1995 में वह मेहसाणा साले के कमिश्नर नियुक्त किए गए।
  • 2013 में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
  • 2014 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर पीएमओ के संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली।
  • भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष और एमएलसी की जिम्मेदारी निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related