Arunachal Helicopter Crash: अरुणाचल प्रदेश में चीन से सटी LAC पर भारतीय सेना का अटैक हेलिकॉप्टर ‘रुद्र’ क्रैश हो गया. हेलिकॉप्टर में दो पायलट समेत कुल 5 लोग सवार थे. 2 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. बाकी 3 के लिए सर्च ऑपरेशन चलया जा रहा है. भारतीय सेना ने इस सर्च एंड रेस्क्यू मिशन में तीन हेलिकॉप्टर लगाए हैं.
रूटीन-सोर्टी के लिए भरी थी उड़ान
भारतीय सेना के मुताबिक, आर्मी एविएशन कोर का एक ALH-WSI हेलिकॉप्टर सुबह 10.43 बजे अरुणाचल प्रदेश के मिगिंग में क्रैश हो गया. मिगिंग अरुणाचल प्रदेश के अपर सियांग जिले का बेहद ही दूर-दराज का इलाका है, जो तूतिंग के दक्षिण में मौजूद है. इस हेलिकॉप्टर ने असम के लेकाबली मिलिट्री स्टेशन से एक रूटीन-सोर्टी के लिए उड़ान भरी थी.




