बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण का कहर बरसने लगा है. हाल में करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा इस वायरस से ठीक हुई हैं. अब इंडस्ट्री का दूसरा कपूर परिवार कोविड -19 की चपेट में आया है. ईटाइम्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor Corona Positive), अंशुला कपूर, रिया कपूर (Rhea Kapoor Corona Positive),और करण बूलानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. इन सभी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और अब ये सभी लोग होम क्वारंटीन में हैं.
प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor Corona Report) भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है. रणवीर शौरी ने एक दिन पहले खुलासा किया था कि गोवा में छुट्टी से घर लौटने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. यानी रणवीर शौरी भी कोरोना से संक्रमित हैं और क्वारंटीन में हैं.
रणवीर शौरी (Ranvir Shorey Corona Positive) ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, था, “मेरा बेटा हारून और मैं गोवा में छुट्टी पर थे, और मुंबई वापस जाने के लिए नियमित आरटी-पीसीआर टेस्ट के दौरान, उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. हम दोनों को किसी भी तरह के कोई लक्षण नहीं हैं और आगे की जांच तक खुद को क्वारंटीन कर लिया है. लहर असली है. हम कल फिर कोरोना टेस्ट करवाने का प्लान कर रहे हैं. ताकि रिपोर्ट का सही पता लगाया जा सके और मेरा टेस्ट भी किया जा सके, हालांकि मैंने दोनों टीके लगवाए हुए हैं.”
अंशुला कपूर का आज बर्थडे
बता दें कि आज अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर (Anshula Kapoor Birthday) का जन्मदिन भी है. वह आज 31 साल की हो गई हैं. इस मौके पर अर्जुन ने बिल्कुल ही अलग अंदाज में बर्थडे विश किया है. अर्जुन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर (Arjun Kapoor Share Dance Video With Her Sister) किया है जिसमें वो अपनी बहन अंशुला के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. भाई-बहन के मस्ती भरे इस डांस वीडियो को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं.
अर्जुन कपूर ने किया अंशुला को बर्थडे विश
वीडियो शेयर करने के साथ ही अर्जुन (Arjun Anshula Video) ने अपनी प्यारी बहन के लिए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा है. “हमेशा उदार बनी रहो, हर रोज खुद के बेस्ट वर्जन में रहना. हमेशा खुश और मुस्कुराते रहना, याद रखना मां और मैं हमेशा तुम्हारे साथ हैं. जन्मदिन की बधाई अंशुला कपूर. तुम जो भी चाहती हो, वो सब इस साल तुम्हे मिले.” अपने भाई के पोस्ट पर अंशुला ने ‘हार्ट इमोजी’ के साथ ‘आई लव यू’ कमेंट किया है.




