Agni V का भारत ने किया सफल परीक्षण, परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल बीजिंग तक कर सकता है टारगेट

Agni V का भारत ने किया सफल परीक्षण, परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल बीजिंग तक कर सकता है टारगेट

Agni V successfully tested: भारत ने परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल Agni V का सफल परीक्षण गुरुवार रात में किया है। भारत-चीन के बीच अरुणाचल प्रदेश के तवांग में हुए ताजा विवाद के बीच यह टेस्टिंग काफी अहम माना जा रहा है। अग्नि-V 5400 किलोमीटर से अधिक दूरी तक के लक्ष्य को टारगेट करने में सक्षम है। पाकिस्तान के अलावा चीन की बीजिंग शहर तक Agni V टारगेट करने में सक्षम है। रक्षा मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मिसाइल की यह टेस्टिंग नई टेक्नोलॉजी और इक्वीपमेंट्स के साथ की गई। यह अब पहले की तुलना में अधिक दूरी के लक्ष्य को भेद सकता है।

ओडिशा के तट पर हुई टेस्टिंग

परमाणु सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल को ओडिशा के तट से दूर अब्दुल कलाम द्वीप से फायर किया गया। रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह Agni V की नौवीं उड़ान है। 2012 में पहली बार परीक्षण की गई इस मिसाइल की नियमित टेस्टिंग तबसे की जाती है। दरअसल, भारत ने अपनी इस लंबी दूरी की मिसाइल के परीक्षण करने के लिए काफी दिनों पहले ही NOTAM (Notice to Airmen) को नोटिस जारी किया था। टेस्टिंग अरुणाचल के तवांग में भारत-चीन के बीच झड़प के बाद किया गया।

Share post:

Popular

More like this
Related