
देहरादून, 25 अगस्त 2021
पंजाब में विधायकों की बगावत होने के बाद पंजाब सरकार के चार मंत्री और तीन विधायकों ने एक निजी होटल में हरीश रावत से बुधवार को देहरादून में मुलाकात की। मामले की जानकारी देते हुए रावत ने कहा कि यह एक परिवार का मामला है और इस मामले को सुलझा लिया जाएगा। रावत ने कहा कि आने वाला चुनाव हम कैप्टन अमरिंदर सिंह के ही नेतृत्व में लड़ेंगे।
पंजाब से हमारे कुछ सहयोगी मुझसे मिलने आ रहे हैं। साढ़े चार साल बीत गए लेकिन अचानक ऐसी स्थिति क्यों आई है जिससे विधायकों के एक बड़े हिस्से में नाराज़गी है, इसका कारण निकालेंगे और समाधान करेंगे: हरीश रावत, पंजाब कांग्रेस प्रभारी
किसी तरह का कोई नेतृत्व परिवर्तन नहीं होने जा रहा है। उनका कहना है कि नवजोत सिंह सिद्धू अलग प्रवेश से आए हैं लिहाजा उन्हें थोड़ा समझने में वक्त लग सकता है। लेकिन सिद्धू हो या हरीश रावत, अमरिंदर सिंह हो या बाजवा, यह सभी लोग कांग्रेश के पुराने सिपाही हैं। इसलिए किसी भी तरह का संकट पंजाब सरकार पर नहीं है। वह यहां पर विधायकों और मंत्रियों से बात करके आलाकमान को पूरी बात से अवगत करवाएंगे।







