Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

लखनऊ, 19 अगस्त 2021

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के एक करोड़ छात्रों के लिये तमाम सुविधाएं देने की घोषणा की है। विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा के दौरान सदन को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री योगी ने गुरूवार को कहा कि उनकी सरकार स्नातक, परास्नातक और डिप्लोमा कोर्स कर रहे छात्र-छात्राओं को स्मार्ट फोन और लैपटाप उपलब्ध कराएगी। इसके लिये बजट में तीन हजार करोड़ रूपये का प्राविधान किया गया है। इसके अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा भत्ता और स्काॅलरशिप भी दी जायेगी।

उन्होने कहा कि प्रदेश के 28 लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को एक जुलाई 2021 से 11 फीसदी बढोत्तरी के साथ 28 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जायेगा।एक बड़ी घोषणा के तहत मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया के कब्जे से मुक्त करायी गयी जमीन पर गरीब और जरूरतमंदों के लिये मकान बनाये जायेंगे। मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुये कहा कि कोरोना के कठिन समय में जब समूची सरकार सड़क पर थी और लोगों की सेवा कर रही थी, उस समय विपक्ष के नेता घरों में आराम फरमा रहे थे। सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुये उन्होने कहा हम बगैर भेदभाव के सरकार की योजनाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचा रहे हैं।
योगी ने कहा कि यह पहली महामारी थी जब भूख के कारण किसी गरीब ने दम नहीं तोड़ा। विपक्ष ने गरीबों को मुफ्त राशन वितरण में भी आपत्ति जतायी थी।

कोरोना काल में फील्ड कर्मचारियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्होने एक ओर जहां रोजगार सेवकों, पीआरडी जवान, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबाड़ी व सहायिकाओं,  रोजगार सेवकों आदि अल्प मानदेय वाले कार्मिकों के मानदेय में बढ़ोतरी की घोषणा की, वहीं प्रदेश सरकार के 16 लाख कर्मचारियों और 12 लाख पेंशनधारकों की बहुप्रतीक्षित मुराद पूरी करते हुए 11 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ उनके मंहगाई भत्ते को बहाल करने का भी ऐलान किया। एक घंटे से कुछ अधिक समय तक सदन को संबोधित करते हुए उन्होने युवाओं से कहा  नए युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है, समूचा जग युवा पीढ़ी तुम्हारे हाथ में है। प्रबल फौलाद सच मानो तुम्हारे गात में है, नए युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है। सफलता तो तुम्हारी बात में है जज्बात में है,नए युग का सृजन युवकों तुम्हारे हाथ में है।