Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

देहरादून, 27 जुलाई 2021

कोरोना संक्रमण की वजह से चारधाम और पर्यटन सेक्टर पर पड़े दुष्प्रभाव से उभरने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट ने 197.85 करोड़ के आर्थिक राहत पैकेज पर मुहर लगा दी है। धामी के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक की जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन की वजह से उपजे हालात ने पर्यटन एवं चारधाम यात्रा से जुड़े कारोबारियों पर अत्यधिक प्रभाव डाला है। ऐसे में इन क्षेत्रों से जुड़े कारोबारियों के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया है। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के एक लाख 63 हजार 661 लोग सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे।  इस पैकेज के तहत पर्यटन एवं अन्य विभागों में पंजीकृत पर्यटन व्यवसायियों को 6 माह तक प्रतिमाह 2 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इससे राज्य के 50 हजार लाभार्थियों को सीधा फायदा पहुंचेगा। पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली के तहत पंजीकृत टूर ऑपरेटर, एडवेंचर टूर ऑपरेटर को 10 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। पर्यटन विभाग में पंजीकृत 630 ट्रेकर गाइड्स को 10 हजार की आर्थिक सहायता। इसके अलावा पंजीकृत रीवर गाइड को 10 हजार की दर से आर्थिक सहायता, पंजीकृत राफ्टिंग एवं एयरोस्पोटर्स सेवा प्रदाताओं को लाइसेंस नवीनीकरण में छूट, सार्वजनिक वाहनों के चालकों, परिचालकों, क्लीनर को छह माह तक प्रतिमाह के हिसाब से दो हजार की सहायता प्रदान करने व वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली एवं दीनदयाल उपाध्याय होमस्टे योजना के लोन पर 6 माह के लिये ब्याज प्रतिपूर्ति के रूप में सहायता देने का निर्णय लिया गया है।

राहत पैकेज के अन्य प्रमुख बिंदु
– नैनीताल जिले के नैनी, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल एंव सड़ियाताल में पंजीकृत कुल 549 बोट संचालकों को 10,000 रूपये की दर से आर्थिक सहायता।
– नैनीझील में बोट नवीनीकरण शुल्क में छूट।
– राज्य के सांस्कृतिक दलों को दो हजार रूपये प्रति माह की प्रोत्साहन राशि पांच महीनों तक दी जाएगी।
– राज्य में ट्रैकिंग एवं पीक फीस पर छूट।
– नैनीताल के नैनी, नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल एंव सड़ियाताल बोट नवीनीकरण की छूट।
– टिहरी झील के 93 बोट संचालकों को 10 हजार की आर्थिक सहायता।
– पर्यटन विभाग में व्यवसायियों को लाइसेंस व नवीनीकरण शुल्क में छूट दी जाएगी।
– पंजीकृत राफ्टिंग व एयरो स्पोटर्स के व्यवसायियों को लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में छूट ।
– टिहरी झील में कुल 98 बोट संचालकों को लाइसेंस नवीनीकरण शुल्क में छूट।