Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

उत्तरकाशी, 22 जुलाई 2021

सीएम धामी ने कहा कि एक्ट को लेकर उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जा रही है। यह कमेटी सभी से चर्चा के बाद संस्तुति देगी। इसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि सरकार देवस्थानम बोर्ड एक्ट में संशोधन के पक्ष में है। इसके लिए उच्च स्तरीय कमेटी गठित की जा रही है। यह कमेटी सभी से चर्चा के बाद संस्तुति देगी। इसी के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।

सीएम ने कहा कि तीर्थ पुरोहित लगातार देवस्थानम बोर्ड को लेकर उनसे बात कर रहे हैं। धामी ने कहा कि बोर्ड को लेकर तीर्थ पुरोहितों व हक हुकूकधारियों में संशय बना हुआ है। उन्हें लग रहा है कि सरकार मंदिरों पर अपना अधिकार करना चाह रही है।

सीएम ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मंदिरों व धामों में बेहतर व्यवस्थाएं बनाना है। राज्य के लिए चारधाम यात्रा आर्थिक रूप से सबसे महत्वपूर्ण है। राज्य के सभी वर्गों का हित और विकास इससे जुड़ा है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि इस आर्थिक गतिविधि को नया आयाम देते हुए स्थानीय व्यवसायियों व हक हुकूकधारियों के हकों पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने दिया जाए। सभी हितधारकों से हमने विचार विमर्श किया है। हमारी सरकार देवस्थानम बोर्ड को लेकर सकारात्मक परिवर्तन के पक्ष में है।

उच्चस्तरीय कमेटी बनते ही स्थगित कर देंगे धरना : सेमवाल

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के चारधाम देवस्थानम बोर्ड पर पुनर्विचार का आश्वासन दिए जाने का स्वागत किया है। गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि बोर्ड पर पुनर्विचार के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन होते ही वह आंदोलन समाप्त कर देंगे।

गंगोत्री व यमुुुनोत्री धाम में तीर्थ पुरोहित चारधाम देवस्थानम बोर्ड के खिलाफ करीब 40 दिन से धरने पर हैं। बुधवार को श्रीपांच गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल के नेतृत्व में गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने सीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने कहा कि नवनियुक्त सीएम ने उन्हें बोर्ड पर पुनर्विचार के लिए उच्चस्तरीय कमेटी के गठन का आश्वासन दिया है। इसका सभी तीर्थपुरोहित स्वागत करते हैं। इस मौके पर पुरोहितों ने सीएम को ज्ञापन भी सौंपा।

केदारनाथ में मुर्दाबाद के नारे न लगाएं आंदोलनकारी : पोस्ती
देवस्थानम बोर्ड के सदस्य व केदारनाथ के वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित श्रीनिवास पोस्ती ने चारधाम मंदिर परिसर में आंदोलन कर रहे लोगों के मुर्दाबाद के नारे लगाने पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है लेकिन मंदिर परिसरों में जहां देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना के साथ आह्वान होता है। वहां, मुर्दाबाद के नारे शोभनीय नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि सभी को अपनी बात रखने का हक है, लेकिन धार्मिक मान्यताओं का पालन व धामों के महत्व को ध्यान में रखते हुए अपशब्द वाले नारे नहीं लगाए जाने चाहिए। उन्होंने आंदोलनकारियों से अपील की कि वो उनकी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए हरसंभव सहयोग करेंगे। दूसरी तरफ केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन जारी रहा। उन्होंने मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने की बात कहते हुए सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया है।