
नई दिल्ली, 15 मई, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात ”तौकते” से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बात की जानकारी पीएमओ की तरफ से दी गई है। आपको बता दें कि मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा था कि अरब सागर में बने दबाव के क्षेत्र के 17 मई को अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और एक दिन आद इसके गुजरात तट को पार करने की संभावना है।
मौसम स्थित गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गई है और इसके शनिवार रात तक पूरी तरह चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाने की संभावना है। आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि 16-19 मई के बीच पूरी संभावना है कि यह 150-160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक ”अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील होगा। हवाओं की रफ्तार बीच-बीच में 175 किलोमीटर प्रति घंटा भी हो सकती है।







