Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

कोलकाता, 27 मार्च 2021

ऑल इंडिया मजलिस‑ए‑इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान को लेकर उन पर निशाना साधा है, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह करने की बात कही है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हैदराबाद सांसद ओवैसी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी एक ओर तो कहते हैं कि वो बांग्लादेश की आजादी के लिए जेल गए थे। दूसरी ओर वो मुर्शिदाबाद के लोगों को बांग्लादेशी घुसपैठिये कहकर गाली देते हैं।

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल कहा कि उन्होंने बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था। अगर आपने बांग्लादेश के लिए सत्याग्रह किया तो फिर आप मुर्शिदाबाद के लोगों को बांग्लादेशी क्यों कह रहे है। आप क्यों हमें गाली दे रहे हैं? ओवैसी ने यहां कहा कि भाजपा समाज में नफरत बोने का काम कर रही है। भाजपा की फैलाई नफरत की वजह से ही आज मंदिर में पानी पीने जाने वाले बच्चे को भी मारा जा रहा है। मुसलमानों को जिहादी कहकर बुलाया जा रहा है। आदिवासियों को नक्सल कहकर मारा जा रहा है, अगर कोई सेक्युलेरिज्म की बात करता है तो उसे देशद्रोही कहते हैं। ओवैसी ने बीते हफ्ते ही पश्चिम बंगाल चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जिसके बाद आज वो मुर्शिदाबाद पहुंचे हैं।

क्या बोले हैं पीएम नरेंद्र मोदी, जिसको लेकर ओवैसी ने उठाए सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय बांग्लादेश के दौरे पर हैं। शुक्रवार को बांग्लादेश की आजादी की 50 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा था कि 50 साल पहले जब वो 20-22 साल के थे, तो उन्होंने बांग्लादेश के लोगों की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था। बांग्लादेश की आजादी के समर्थन में तब मैंने गिरफ्तारी दी थी और जेल गए थे। बता दें कि भाजपा लगातार ये कहती रही है कि बांग्लादेश के लोग अवैध तरीके से पश्चिम बंगाल में रह रहे हैं और इनको निकाला जाएगा। इसी को लेकर ओवैसी ने सवाल किया है।