Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

सोने में ₹72 हजार और चांदी में ₹2.75 लाख की गिरावट, 2013 के बाद सबसे बड़ी टूट; जानिए क्यों सस्ते हो रहे कीमती धातु

सोने में ₹72 हजार और चांदी में ₹2.75 लाख की गिरावट, 2013 के बाद सबसे बड़ी टूट; जानिए क्यों सस्ते हो रहे कीमती धातु

सोने और चांदी में निवेश करने वालों के लिए साल 2026 उतार-चढ़ाव भरा रहा है। इस साल की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद अब दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) के आंकड़ों के मुताबिक, वायदा बाजार में सोना अपने सबसे ऊंचे स्तर से करीब 72 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। वहीं, चांदी की कीमत में भी प्रति किलो करीब 2.75 लाख रुपये की गिरावट आई है।

बाजार के जानकार इस गिरावट को जून 2013 के बाद की बड़ी गिरावट बता रहे हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में फिर से हल्की तेजी देखने को मिली है, लेकिन बाजार में बिकवाली का दबाव अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। ऐसे में सवाल है कि आखिर सोने और चांदी की कीमतों में इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई और आगे इनका रुख कैसा रह सकता है?

सोना अपने 200 दिन के औसत स्तर से 20% नीचे

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, सोने की कीमत फिलहाल अपने 200 दिन के मूविंग एवरेज से करीब 20 फीसदी नीचे कारोबार कर रही है। मूविंग एवरेज के जरिए किसी शेयर या कमोडिटी की एक तय समय में औसत कीमत का पता लगाया जाता है।

मार्केट एनालिसिस प्लेटफॉर्म The Kobeissi Letter की रिपोर्ट के अनुसार, तकनीकी नजरिए से सोने में जून 2013 के बाद इतनी बड़ी गिरावट देखने को मिली है।

हालांकि, हाल के दिनों में सोने की कीमतों में कुछ सुधार हुआ है। इसके बावजूद बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है और निवेशक आगे की दिशा को लेकर सतर्क हैं।

सोने की कीमतों में गिरावट की 3 बड़ी वजहें

  1. अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की आशंका

सोने की कीमतों में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियां हैं। अमेरिका में महंगाई को लेकर चिंता बनी हुई है। ऐसे में ब्याज दरों को लंबे समय तक ऊंचा रखने या उनमें और बढ़ोतरी करने की संभावना जताई जा रही है।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व का लक्ष्य महंगाई दर को 2 फीसदी तक लाना है। लेकिन दिए गए आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2026 में अमेरिका का पसंदीदा महंगाई पैमाना PCE सालाना आधार पर 3.8 फीसदी तक पहुंच गया।

न्यूयॉर्क फेड के अध्यक्ष जॉन विलियम्स और फेड चेयरमैन केविन वॉर्श ने भी महंगाई को नियंत्रित करने को प्राथमिकता बताया है। इससे बाजार में यह आशंका बढ़ी है कि दिसंबर की बैठक में ब्याज दरों को लेकर सख्त फैसला लिया जा सकता है।

  1. बॉन्ड और बैंक जमा में निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी

सोने पर निवेशकों को कोई ब्याज या डिविडेंड नहीं मिलता। वहीं, जब अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची रहती हैं तो सरकारी बॉन्ड और बैंक जमा पर बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

ऐसी स्थिति में बड़े निवेशक सोने में पैसा लगाने के बजाय बॉन्ड जैसे विकल्पों को प्राथमिकता देने लगते हैं। इससे सोने की मांग घटती है और उसकी कीमतों पर दबाव बढ़ जाता है।

  1. रिकॉर्ड तेजी के बाद बड़े निवेशकों ने की मुनाफावसूली

जनवरी 2026 में सोने और चांदी की कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गई थीं। इस तेजी के बाद बड़े निवेशकों और ETF फंड्स ने अपने निवेश का कुछ हिस्सा बेचकर मुनाफा निकालना शुरू कर दिया।

जब बड़ी मात्रा में निवेशक एक साथ सोना और चांदी बेचते हैं तो बाजार में बिकवाली बढ़ जाती है। इसका असर कीमतों पर पड़ता है। इस बार भी रिकॉर्ड तेजी के बाद हुई मुनाफावसूली को गिरावट की बड़ी वजह माना जा रहा है।

चांदी की कीमतों में सोने से ज्यादा गिरावट क्यों?

सोने के मुकाबले चांदी की कीमतों में ज्यादा गिरावट देखने को मिली है। इसकी सबसे बड़ी वजह चांदी की औद्योगिक मांग में कमी आने की आशंका है।

चांदी का इस्तेमाल केवल गहने बनाने तक सीमित नहीं है। सोलर पैनल, इलेक्ट्रॉनिक्स, बैटरी और कई औद्योगिक उत्पादों में भी इसका इस्तेमाल होता है। ऐसे में वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती आने या उद्योगों की मांग घटने का असर सीधे चांदी की कीमत पर पड़ता है।

इस साल सोलर सेक्टर से चांदी की मांग को लेकर भी चिंता बढ़ी है।

सोलर पैनल में चांदी का इस्तेमाल घटा रहीं कंपनियां

वैश्विक ब्रोकरेज फर्म Deutsche Bank की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल सोलर सेक्टर में चांदी की खपत 20 फीसदी से ज्यादा घटने का अनुमान है। चीन में सोलर सेक्टर की मांग में करीब 33 फीसदी की कमी का अनुमान जताया गया है।

दरअसल, सोलर पैनल बनाने वाली कंपनियां चांदी की बढ़ती कीमतों को देखते हुए दूसरे विकल्पों पर काम कर रही हैं। कुछ कंपनियां चांदी की जगह तांबे का इस्तेमाल बढ़ा रही हैं, जबकि कुछ कम चांदी वाली तकनीक अपना रही हैं।

इससे चांदी की औद्योगिक मांग पर असर पड़ रहा है। मांग कमजोर होने की आशंका के चलते इसकी कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

क्या आने वाले दिनों में फिर महंगा होगा सोना-चांदी?

हाल के दिनों में सोने की कीमतों में कुछ तेजी जरूर लौटी है, लेकिन बाजार की स्थिति अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुई है। आगे कीमतों की दिशा काफी हद तक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों से जुड़े फैसलों, महंगाई के आंकड़ों और वैश्विक निवेशकों की खरीद-बिक्री पर निर्भर करेगी।

अगर अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची बनी रहती हैं तो सोने की कीमतों पर दबाव जारी रह सकता है। वहीं, वैश्विक तनाव बढ़ने या ब्याज दरों में कटौती के संकेत मिलने पर सोने की मांग दोबारा बढ़ सकती है।

चांदी के मामले में औद्योगिक मांग और खासकर सोलर सेक्टर की खपत अहम भूमिका निभाएगी।

फिलहाल सोने और चांदी में आई बड़ी गिरावट ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। हालांकि, केवल कीमतों में गिरावट देखकर निवेश का फैसला करना सही नहीं होगा। बाजार में उतार-चढ़ाव को समझने और अपनी निवेश क्षमता के अनुसार फैसला लेने की जरूरत है।

Share post:

Popular

More like this
Related

बालाजी के दरबार में 207 करोड़ की भेंट, सोने-हीरे के 46 आभूषण चढ़ाए

तिरुमला मंदिर को 207.6 करोड़ के आभूषण भेंट, चेन्नई...