Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

झारखंड में गबन के आरोपों से घिरी कंपनी को बिहार में मिले बड़े टेंडर! 1000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर विवाद, डायरेक्टर ने दी सफाई

झारखंड में गबन के आरोपों से घिरी कंपनी को बिहार में मिले बड़े टेंडर! 1000 करोड़ के प्रोजेक्ट पर विवाद, डायरेक्टर ने दी सफाई

बिहार के पथ निर्माण विभाग में सरकारी ठेकों को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। गया की निर्माण कंपनी ‘राजा कंस्ट्रक्शन’ पर झारखंड में 17.29 करोड़ रुपये की रॉयल्टी के गबन और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल के आरोप लगे हैं। इस मामले में कंपनी के खिलाफ दो FIR भी दर्ज कराई गई हैं। इतना ही नहीं, केंद्र सरकार के उपक्रम IRCON ने कंपनी को डिबार कर उसकी जमानत राशि भी जब्त कर ली थी।

अब इसी कंपनी को बिहार में करोड़ों रुपये के सड़क निर्माण और मरम्मत से जुड़े टेंडरों में तकनीकी मंजूरी मिलने पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि कंपनी ने टेंडर के लिए दिए गए शपथ-पत्र में अपने खिलाफ दर्ज मामलों और डिबार होने की जानकारी नहीं दी। दूसरी तरफ कंपनी के डायरेक्टर सूरज बाबा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्होंने कोई तथ्य नहीं छिपाया है। उनका दावा है कि सभी जानकारियां ऑनलाइन उपलब्ध हैं और कंपनी को एक हजार करोड़ रुपये का कोई ठेका नहीं मिला है।

क्या है पूरा मामला?

यह विवाद गया की निर्माण कंपनी ‘राजा कंस्ट्रक्शन’ और उसके पार्टनर सूरज बाबा से जुड़ा है। कंपनी को झारखंड के चतरा जिले में शिवपुर-कठौतिया रेल लाइन के निर्माण से संबंधित सिविल कार्य मिला था।

आरोप है कि इस परियोजना के दौरान कंपनी ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया और 17.29 करोड़ रुपये की रॉयल्टी का भुगतान नहीं किया। इस मामले में चतरा जिले में 2 जून और 6 जून को IRCON और खनन विभाग की ओर से दो अलग-अलग FIR दर्ज कराई गईं।

इन मामलों में कंपनी के निदेशक मामला देवी, श्यामदेव सिंह, सूरज बाबा, लालदेव सिंह और रोहित राज को नामजद आरोपी बनाया गया है। दोनों मामलों की जांच जारी बताई जा रही है।

IRCON ने कंपनी को किया था डिबार

मामले में आरोप सामने आने के बाद केंद्र सरकार के उपक्रम IRCON ने राजा कंस्ट्रक्शन के खिलाफ कार्रवाई की। कंपनी को डिबार घोषित किया गया और उसकी जमानत राशि भी जब्त कर ली गई।

इसके बाद बिहार में कंपनी को टेंडर प्रक्रिया में मिली तकनीकी मंजूरी को लेकर सवाल उठने लगे। सवाल यह है कि अगर किसी कंपनी के खिलाफ दूसरे राज्य में गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के मामले दर्ज हैं और उसे सरकारी उपक्रम डिबार कर चुका है, तो बिहार में उसके टेंडर दस्तावेजों की जांच किस आधार पर की गई?

शपथ-पत्र में जानकारी छिपाने का आरोप

सरकारी टेंडर प्रक्रिया में हिस्सा लेने वाली कंपनियों को आमतौर पर अपने खिलाफ दर्ज मामलों, विवादों और डिबार होने से जुड़ी जानकारी शपथ-पत्र में देनी होती है। आरोप है कि राजा कंस्ट्रक्शन ने अपने दस्तावेजों में इन जानकारियों का खुलासा नहीं किया।

इसी आधार पर बिहार के पथ निर्माण विभाग की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप लगाने वालों का कहना है कि कंपनी को बिना पर्याप्त जांच के कई बड़े प्रोजेक्ट्स में तकनीकी मंजूरी मिल गई।

हालांकि, कंपनी के डायरेक्टर ने इस आरोप को गलत बताया है। उनका कहना है कि सभी रिकॉर्ड ऑनलाइन उपलब्ध हैं और किसी तरह की जानकारी छिपाई नहीं गई है।

गया में 460 करोड़ रुपये से ज्यादा के तीन बड़े टेंडर

टेंडर से जुड़े उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, गया के पथ निर्माण प्रमंडल संख्या-1 में राजा कंस्ट्रक्शन को तीन बड़े प्रोजेक्ट्स में तकनीकी मंजूरी मिलने की बात सामने आई है।

इनकी अनुमानित राशि इस प्रकार बताई गई है:

पहला टेंडर: 135.50 करोड़ रुपये

दूसरा टेंडर: 138.26 करोड़ रुपये

तीसरा टेंडर: 186.40 करोड़ रुपये

इन तीनों परियोजनाओं की कुल अनुमानित राशि करीब 460.16 करोड़ रुपये है।

इसके अलावा बेतिया, हाजीपुर और बिहार के दूसरे जिलों में भी कंपनी की ओर से कई परियोजनाओं के लिए बोली लगाने की बात सामने आई है। इसी आधार पर करीब एक हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।

हालांकि, टेंडर में तकनीकी मंजूरी मिलने का मतलब यह नहीं है कि कंपनी को अंतिम रूप से काम भी आवंटित कर दिया गया है।

कंपनी का राजनीतिक कनेक्शन भी चर्चा में

राजा कंस्ट्रक्शन का नाम पहले भी विवादों में आ चुका है। बताया जाता है कि कंपनी के निदेशक मंडल से जुड़े कुछ लोग क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से संबंध रखते हैं।

इससे पहले कंपनी को ब्लैकलिस्ट किए जाने की कार्रवाई भी हुई थी। हालांकि, उस समय कंपनी ने विभागीय प्रक्रिया से जुड़ी खामियों का हवाला देते हुए अदालत से राहत हासिल की थी।

पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने भी पहले IRCON को पत्र लिखकर कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने शिकायत में कहा था कि झारखंड के सिमरिया-शिवपुर रेलखंड का ठेका हासिल करने के लिए राजा कंस्ट्रक्शन ने कथित तौर पर फर्जी अनुभव प्रमाण-पत्र का इस्तेमाल किया था।

इन शिकायतों और पुराने विवादों के चलते कंपनी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

आखिर किस आधार पर मिली टेंडर में तकनीकी मंजूरी?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल बिहार के पथ निर्माण विभाग की जांच प्रक्रिया को लेकर है। अगर कंपनी के खिलाफ झारखंड में FIR दर्ज है और IRCON ने उसे डिबार किया था, तो क्या बिहार में टेंडर देने से पहले इन सभी दस्तावेजों की जांच की गई?

क्या कंपनी ने अपने शपथ-पत्र में सभी जरूरी जानकारियां दी थीं? क्या विभाग के अधिकारियों ने कंपनी की पिछली परियोजनाओं और कानूनी मामलों का रिकॉर्ड देखा था? फिलहाल इन्हीं सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

हालांकि, कंपनी की ओर से इन आरोपों को गलत बताया गया है और अंतिम टेंडर आवंटन की स्थिति को लेकर भी अलग दावा किया गया है।

सूरज बाबा ने आरोपों पर क्या कहा?

राजा कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर सूरज बाबा ने कंपनी पर लगाए गए आरोपों को खारिज किया है। उनका कहना है कि चतरा और खनन विभाग या IRCON से जुड़े मामलों की कोई जानकारी नहीं छिपाई गई है।

उन्होंने दावा किया कि पुराने मामले में कंपनी हाईकोर्ट से केस जीत चुकी है। सभी दस्तावेज और संबंधित जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हैं। अगर किसी को जानकारी चाहिए तो वह स्टांप लगाकर RTI के जरिए रिकॉर्ड मांग सकता है।

बेतिया में टेंडर मिलने के दावे पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। सूरज बाबा के मुताबिक, यह जानकारी गलत है। उन्होंने कहा कि कई बार टेंडर नहीं मिलने पर लोग दूसरे कारोबारियों के खिलाफ आरोप लगाने लगते हैं।

‘हमें एक हजार करोड़ का काम नहीं मिला’

एक हजार करोड़ रुपये के ठेकों को लेकर सूरज बाबा ने साफ कहा कि उनकी कंपनी को इतनी राशि का कोई काम नहीं मिला है। उन्होंने अपनी कंपनी की बिड कैपेसिटी करीब 500 करोड़ रुपये बताई।

झारखंड में दर्ज मामलों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कांड संख्या 226 और 246 (2026) का उल्लेख किया और कहा कि चतरा की FIR से जुड़ी जानकारी टेंडर के दस्तावेजों में देखी जा सकती है।

उन्होंने यह भी कहा कि टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है। पहले की तरह लिफाफे या बक्से में टेंडर नहीं डाले जाते। तकनीकी जांच के बाद फाइनेंशियल बिड और रेट के आधार पर अंतिम फैसला लिया जाता है।

बिहार सरकार की ओर से कंपनी को विशेष लाभ पहुंचाने के आरोपों पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि इस तरह के आरोप सही नहीं हैं और टेंडर प्रक्रिया में विभाग की कमेटी नियमों के मुताबिक काम करती है।

अब जांच और टेंडर प्रक्रिया पर टिकी नजर

राजा कंस्ट्रक्शन से जुड़ा यह मामला अब झारखंड में दर्ज FIR, IRCON की कार्रवाई और बिहार में मिले टेंडरों के बीच संबंध को लेकर चर्चा में है। एक तरफ कंपनी पर वित्तीय गड़बड़ी और जानकारी छिपाने के आरोप हैं, तो दूसरी तरफ कंपनी इन्हें खारिज कर रही है।

अब यह देखना अहम होगा कि बिहार का पथ निर्माण विभाग कंपनी के शपथ-पत्र और टेंडर दस्तावेजों की जांच को लेकर क्या जानकारी देता है। साथ ही झारखंड में चल रही जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या सरकारी ठेकों की प्रक्रिया में कंपनी की पिछली कार्रवाई और कानूनी विवादों की पूरी जांच हुई थी या नहीं।

Share post:

Popular

More like this
Related