Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş

T20 World Cup 2026: भारत की जीत पर भड़के मोहम्मद आमिर, बोले – न्यूजीलैंड के फैसलों ने दिलाया भारत को खिताब

T20 World Cup 2026: भारत की जीत पर भड़के मोहम्मद आमिर, बोले – न्यूजीलैंड के फैसलों ने दिलाया भारत को खिताब

The Front Desk, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की इस ऐतिहासिक जीत के बाद पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने भारत की जीत को न्यूजीलैंड की ओर से मिला “गिफ्ट” बताया और कीवी टीम की रणनीति पर सवाल खड़े किए। मोहम्मद आमिर ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर के फैसलों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके गलत फैसलों की वजह से भारत को फायदा मिला और टीम इंडिया मैच जीत गई।

मोहम्मद आमिर ने फिर उगला जहर

पाकिस्तान के एक टीवी शो में मोहम्मद आमिर ने कहा, “न्यूजीलैंड की गेंदबाजी में किए गए बदलाव मुझे समझ नहीं आए। जब टीम को पता था कि अभिषेक शर्मा स्पिन के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं, तब भी स्पिन गेंदबाजों का ज्यादा इस्तेमाल नहीं किया गया।” उन्होंने यह भी कहा कि वह 2005 से न्यूजीलैंड टीम को फॉलो कर रहे हैं, लेकिन पहली बार उन्हें टीम इतनी दबाव में खेलती हुई दिखाई दी।

सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना

मोहम्मद आमिर ने पहले भविष्यवाणी की थी कि भारत सेमीफाइनल और फाइनल तक नहीं पहुंच पाएगा। लेकिन भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बनाई और फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीत लिया। भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट फैंस मोहम्मद आमिर की जमकर आलोचना कर रहे हैं।

भारत ने तीसरी बार जीता टी20 वर्ल्ड कप

फाइनल मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 255 रन बनाए। भारत की ओर से संजू सैमसन ने 89 रन, अभिषेक शर्मा ने 52 रन, ईशान किशन ने 54 रन और शिवम दुबे ने 26 रन की शानदार पारी खेली। 256 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 15 रन देकर 4 विकेट लिए, जबकि अक्षर पटेल ने 3 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती और अभिषेक शर्मा को एक-एक विकेट मिला। इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए संजू सैमसन को “प्लेयर ऑफ द सीरीज” चुना गया, जबकि फाइनल मैच में बेहतरीन गेंदबाजी के लिए जसप्रीत बुमराह को “प्लेयर ऑफ द मैच” का पुरस्कार मिला।

Share post:

Popular

More like this
Related