Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel

बेंगलुरु, 3 मार्च 2021

कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री रमेश जारकीहोली (Ramesh Jarkiholi) ने यौन शोषण के आरोप लगने के बाद नैतिक आधार पर पद से इस्तीफा दे दिया है. उनका एक कथित सेक्स टेप स्‍थानीय न्‍यूज चैनल ने चलाया था. जारकिहोली ने अपना इस्तीफा कर्नाटक के मुख्‍यमत्री बीएस येदियुरप्‍पा को भेजा है. सीएम को संबोधित अपने इस्‍तीफे के पत्र में जारकीहोली ने लिखा है, ‘मुझ पर लगाए गए आरोप सच्‍चाई से परे हैं. पूरी जांच की जरूरत है, मुझे पूरा भरोसा है कि मैं निर्दोष साबित होऊंगा. नैतिक आधार पर मैं इस्‍तीफा दे रहा हूं, आपसे आग्रह करता हूं कि इसे स्‍वीकार कीजिए. ‘

न्‍यूज एजेंसी PTI के अनुसार, जारकीहोली ने बीजेपी हाईकमान से मिले निर्देशों के बाद इस्‍तीफा दिया है. बीजेपी के राष्‍ट्रीय महासचिव व कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने इस मामले में पार्टी के फैसले से राज्‍य लीडरशिप को अवगत कराया था. जानकारी के अनुसार, पांच राज्‍यों में आगामी विधानसभा चुनाव और कर्नाटक में पंचायत चुनावों को ध्‍यान में रखते हुए यह सलाह दी गई है. रमेश जारकीहोली के भाई और बीजेपी विधायक बालचंद्रन जारकीहोली ने मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी और ‘फर्जी सीडी’ जारी करने वालों के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का केस करने की धमकी दी थी.

किसी अज्ञात महिला के साथ कथित वीडियो क्लिप सामने आने के एक दिन बाद जारकीहोली ने इस्‍तीफा दिया है. कन्नड़ समाचार चैनलों ने इस क्लिप को दिखाया था. सूत्रों के मुताबिक जारकीहोली ने पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद इस्‍तीफा दिया है. राज्य विधानसभा के गुरुवार से शुरू हो रहे बजट सत्र के पहले मंत्री के खिलाफ इस तरह के आरोप लगना बीएस येदियुरप्पा के नेतृत्व वाली कर्नाटक की बीजेपी सरकार के लिए शर्मिंदगी का कारण बन गया है. राज्य में विपक्षी कांग्रेस और जद (एस) भी मंत्री के तुरंत इस्तीफे की मांग कर रही थी.