BMC चुनाव: ठाकरे बंधुओं का संयुक्त घोषणापत्र जारी, मुंबईकरों से किए बड़े वादे

BMC चुनाव: ठाकरे बंधुओं का संयुक्त घोषणापत्र जारी, मुंबईकरों से किए बड़े वादे

बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं ने मुंबई की राजनीति में एक बड़ा और साफ सियासी संकेत दिया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे लंबे समय बाद एक मंच पर साथ नजर आए और संयुक्त घोषणापत्र जारी किया। इस मैनिफेस्टो को ‘शिवशक्ति वचननामा’ नाम दिया गया है, जिसके कवर पेज पर बालासाहेब ठाकरे के साथ उद्धव और राज की तस्वीर शामिल की गई है। घोषणापत्र में टैक्स राहत, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी नागरिक सुविधाओं को लेकर मुंबईकरों से कई बड़े वादे किए गए हैं।

टैक्स और हाउसिंग में राहत

घोषणापत्र के अनुसार, 700 वर्ग फुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स पूरी तरह माफ किया जाएगा। इसके अलावा हाउसिंग सोसायटियों को 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी देने का वादा किया गया है। इससे खास तौर पर मध्यम वर्ग और निम्न आय वर्ग के परिवारों को सीधी आर्थिक राहत मिलने का दावा किया गया है।

शिक्षा पर विशेष फोकस

शिक्षा को लेकर ठाकरे बंधुओं ने साफ किया है कि BMC स्कूलों की जमीन किसी भी बिल्डर को नहीं दी जाएगी
10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या कम करने के लिए नगर निगम स्कूलों में ही जूनियर कॉलेज (12वीं तक) शुरू किए जाएंगे। पढ़ाई को आधुनिक बनाने के लिए स्कूलों में वर्चुअल रियलिटी (VR) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

इसके साथ ही मुंबई पब्लिक स्कूलों के स्टैंडर्ड को बेहतर करने और मराठी स्कूलों में डिजिटल पहल “मराठी स्पीक्स मराठी” शुरू करने की घोषणा की गई है। घोषणापत्र में बाबासाहेब आंबेडकर के नाम पर मुंबई की सबसे बड़ी लाइब्रेरी बनाने का भी वादा किया गया है।

महिला सशक्तिकरण की योजनाएं

महिलाओं के लिए घोषणापत्र में कई अहम ऐलान किए गए हैं। महिला गृहणियों का पंजीकरण कर उन्हें हर महीने 1500 रुपये की ‘स्वाभिमान निधि’ दी जाएगी।
महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से 1500 रुपये में भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने की योजना भी शामिल है। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं और कामकाजी माता-पिता के लिए डे-केयर सेंटर शुरू करने का वादा किया गया है।

अंतिम संस्कार स्थलों का विकास

घोषणापत्र में श्मशान और कब्रिस्तानों के आधुनिकीकरण पर भी जोर दिया गया है। इसके तहत हिंदू श्मशान भूमि, मुस्लिम और ईसाई कब्रिस्तान सहित सभी धर्मों के अंतिम संस्कार स्थलों का स्थायी विकास और आधुनिकीकरण किया जाएगा।

स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

स्वास्थ्य को लेकर ‘शिवशक्ति वचननामा’ में हर वार्ड में पेट क्लीनिक, मुंबई में सुपर स्पेशलिस्ट कैंसर हॉस्पिटल और रैपिड बाइक मेडिकल असिस्टेंट एम्बुलेंस सर्विस शुरू करने की घोषणा की गई है।
इसके साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएंगे और पूरे साल सीवर की सफाई सुनिश्चित करने का दावा किया गया है। समुद्र के पानी को मीठे पानी में बदलकर उपयोग करने की योजना भी घोषणापत्र में शामिल है।

रोजगार, सड़कें और बिजली

युवाओं के लिए बालासाहेब ठाकरे सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट फंड स्कीम शुरू करने का वादा किया गया है।
मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में जरूरी खाली पद भरे जाएंगे। सड़कों को बेहतर बनाने के लिए अच्छी क्वालिटी की सड़कें कॉन्ट्रैक्टर से बनवाने और एक साल की गारंटी लेने की बात कही गई है।
इसके अलावा मुंबईकरों को 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का भी ऐलान किया गया है।

यातायात और सार्वजनिक सुविधाएं

BEST बस यात्रा को सस्ता करने का वादा किया गया है। महिलाओं और छात्रों के लिए कुछ BEST बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने की बात कही गई है।
नगर निगम की पार्किंग में मुफ्त पार्किंग, हर वार्ड में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अजी-आजोबा मैदान बनाने का भी वादा घोषणापत्र में शामिल है।

राज ठाकरे का सियासी हमला

घोषणापत्र जारी करते हुए राज ठाकरे ने कहा कि उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है जैसे वे जेल से छूटकर आए हों। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को यह भ्रम नहीं पालना चाहिए कि वे हमेशा सत्ता में रहेंगे।
राज ठाकरे ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र को यूपी-बिहार की तरह चलाने की कोशिश हो रही है और दो टूक कहा कि यह महाराष्ट्र है—यहां हर नेता और मेयर मराठी ही होगा

उद्धव ठाकरे का BJP पर निशाना

उद्धव ठाकरे ने मंच से भारतीय जनता पार्टी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुंबई का मेयर मराठी ही होगा और सवाल उठाया कि क्या बीजेपी मराठी आदमी को हिंदू नहीं मानती।
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।
देवेंद्र फडणवीस के बयानों पर तंज कसते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि बीजेपी हिंदू-मराठी की बात करती है, लेकिन उनके अपने लोग ही गद्दारी कर चुके हैं।

बीएमसी चुनाव में बड़ा संकेत

शिवशक्ति वचननामा’ के जरिए ठाकरे बंधुओं ने साफ कर दिया है कि बीएमसी चुनाव में मराठी अस्मिता, स्थानीय नेतृत्व और लोकतांत्रिक अधिकार उनके एजेंडे के केंद्र में रहेंगे। एक मंच पर राज और उद्धव ठाकरे की मौजूदगी को मुंबई की राजनीति में बड़ा और निर्णायक संकेत माना जा रहा है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...