Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

तुष्टिकरण से कांग्रेस को सत्ता, लेकिन मुसलमानों को उपेक्षा: पीएम मोदी का बड़ा बयान

तुष्टिकरण से कांग्रेस को सत्ता, लेकिन मुसलमानों को उपेक्षा: पीएम मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए तुष्टिकरण की राजनीति को देश के मुसलमानों की बदहाली का कारण बताया है। उन्होंने 2013 के वक्फ कानून को भू-माफियाओं और कट्टरपंथियों को खुश करने वाला करार देते हुए कहा कि इससे न तो मुसलमानों का भला हुआ और न ही समाज में न्याय सुनिश्चित हो सका। पीएम ने कहा कि नए वक्फ कानून के जरिए अब पसमांदा मुसलमानों, महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की रक्षा होगी।

प्रधानमंत्री मंगलवार को एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे, जहां उन्होंने वक्फ कानून के इतिहास और इसके राजनीतिक प्रभाव पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा, “तुष्टिकरण की राजनीति से कांग्रेस को सत्ता जरूर मिली, लेकिन आम मुसलमान को क्या मिला? पसमांदा मुसलमान को क्या मिला? उन्हें सिर्फ उपेक्षा, अशिक्षा और बेरोजगारी मिली। मुस्लिम महिलाओं को शाहबानो जैसे अन्याय मिले।”

नया वक्फ कानून: सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम
पीएम मोदी ने संसद द्वारा पारित नए वक्फ कानून को ऐतिहासिक बताया और इसे सामाजिक न्याय की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल करार दिया। उन्होंने बताया कि इस विधेयक पर दोनों सदनों में 16 घंटे चर्चा हुई और 38 बार संयुक्त संसदीय समिति की बैठकें हुईं। देशभर से इस पर एक करोड़ से अधिक सुझाव मिले, जो यह दर्शाता है कि कानून को जनभागीदारी के साथ बनाया गया है।

उन्होंने कहा, “अब वक्फ की पवित्र भावना की रक्षा होगी और कट्टरपंथियों के हाथों में सत्ता नहीं जाएगी। गरीब पसमांदा मुसलमान, महिलाएं और बच्चे न्याय की मुख्यधारा में आएंगे।”

2013 का कानून संविधान से ऊपर का भ्रम पैदा करता था
प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि 2013 में लाया गया संशोधित वक्फ कानून न्याय की प्रक्रिया को बाधित करता था और संविधान से ऊपर होने का भ्रम उत्पन्न करता था। “उस कानून से केरल में ईसाइयों की जमीन पर, हरियाणा में गुरुद्वारों की जमीन पर और कर्नाटक में किसानों की जमीन पर वक्फ के दावे हुए, जो असंवैधानिक और अन्यायपूर्ण थे।”

जम्मू-कश्मीर में युवाओं को मिली नई दिशा
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर भी बात की और बताया कि कैसे उनकी सरकार ने राजनीतिक इच्छाशक्ति के साथ वहां के हालात बदले हैं। “दशकों तक देश में डर और आतंक का माहौल रहा। जम्मू-कश्मीर के युवाओं की कई पीढ़ियां बम, बंदूक और पत्थरबाजी की आग में झुलसीं। लेकिन हमने उस आग को बुझाया और आज वहां का युवा विकास की मुख्यधारा से जुड़ चुका है।”

जनता की भागीदारी से मजबूत हुआ लोकतंत्र
प्रधानमंत्री ने यह भी रेखांकित किया कि लोकतंत्र केवल संसद की दीवारों के भीतर सीमित नहीं है, बल्कि जनता की सक्रिय भागीदारी से ही वह सशक्त होता है। उन्होंने कहा, “नया वक्फ कानून इस बात का प्रतीक है कि जब जनभागीदारी होती है, तब नीति में समावेश और न्याय सुनिश्चित होता है।”

इस पूरे भाषण के जरिए पीएम मोदी ने न सिर्फ कांग्रेस की आलोचना की, बल्कि यह संदेश भी दिया कि उनकी सरकार मुस्लिम समाज के कमजोर तबकों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...