RJD विधायक तेज प्रताप यादव को अब भरना पड़ेगा जुर्माना, बिना हेलमेट के चलाई स्कूटी, ना बीमा, ना पॉल्यूशन…इतने हजार का लगा जुर्माना

RJD विधायक तेज प्रताप यादव को अब भरना पड़ेगा जुर्माना, बिना हेलमेट के चलाई स्कूटी, ना बीमा, ना पॉल्यूशन…इतने हजार का लगा जुर्माना

बिहार के पूर्व मंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर विवादों में आ गए हैं। होली के दिन उनका एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते हुए नजर आए। खास बात यह है कि जिस स्कूटी को वे चला रहे थे, उसका इंश्योरेंस और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट भी वैध नहीं था। अब ट्रैफिक पुलिस ने उन पर चार हजार रुपये का चालान ठोक दिया है।

किन नियमों का उल्लंघन हुआ?
तेज प्रताप यादव पर लगे जुर्माने को तीन हिस्सों में बांटा गया है—

बिना हेलमेट स्कूटी चलाने पर 1,000 रुपये का चालान।
स्कूटी के इंश्योरेंस न होने पर 2,000 रुपये का चालान।
पॉल्यूशन सर्टिफिकेट खत्म होने पर 1,000 रुपये का चालान।
वायरल हुआ था वीडियो
तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री आवास के बाहर बिना हेलमेट स्कूटी चलाई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने एक्शन लिया और चालान काट दिया। यह पहली बार नहीं है जब तेज प्रताप इस तरह की हरकतों के कारण सुर्खियों में आए हों।

बॉडीगार्ड से डांस कराने पर भी विवाद
इसी दिन तेज प्रताप यादव का एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वे अपने बॉडीगार्ड दीपक को डांस करने के लिए मजबूर कर रहे थे। तेज प्रताप ने अपने आवास पर आयोजित होली कार्यक्रम के दौरान दीपक से डांस करने को कहा और यहां तक कि सस्पेंड करने की धमकी भी दी। इसके बाद दीपक ने वर्दी में ही डांस किया, जिसका वीडियो सामने आने के बाद पटना पुलिस ने एक्शन लिया और दीपक को तेज प्रताप की सुरक्षा से हटा दिया गया।

तेज प्रताप की सफाई और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं
इस मामले के बाद तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर सफाई दी और बीजेपी तथा आरएसएस पर हमला बोला। उन्होंने कहा,
“होली के पावन पर्व को बीजेपी और आरएसएस ने नफरत का नया रंग दे दिया है। पुलिस वाले भाई हो या कोई विरोधी दल का नेता, सबसे भाईचारे और उत्साह के साथ ‘बुरा न मानो होली है’ पर्व मनाने पर भी सियासत करना यही इनका धर्म बन चुका है।”

वहीं, विपक्षी दलों ने इस घटना की कड़ी आलोचना की और इसे सत्ता का दुरुपयोग करार दिया। सोशल मीडिया पर भी तेज प्रताप की इस हरकत की आलोचना हो रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...