Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel

गुजरात में गरजे राहुल गांधी, कहा:कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं, पार्टी में बब्बर शेर, लेकिन चेन में जकड़े हुए

गुजरात में गरजे राहुल गांधी, कहा:कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं, पार्टी में बब्बर शेर, लेकिन चेन में जकड़े हुए

अहमदाबाद: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में अपनी ही पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेताओं की कमी नहीं है, बल्कि यह पार्टी बब्बर शेरों से भरी हुई है, लेकिन वे चेन से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता पर्दे के पीछे से भाजपा के लिए काम कर रहे हैं, जिससे पार्टी कमजोर हो रही है।

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस अक्सर रेस के घोड़े को बारात में लगा देती है, जिससे उसकी पूरी ताकत चुनावी मुकाबले में नहीं झोंकी जाती। उन्होंने सुझाव दिया कि पार्टी को अब ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए, जो कांग्रेस में रहकर भाजपा के लिए काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं को जनता से जुड़ने की जरूरत
राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को सीधे जनता से जुड़ने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “अगर जनता से जुड़ाव नहीं होगा तो लोग हम पर विश्वास नहीं करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हमने यह करके दिखाया है। कांग्रेस नेताओं को जनता के बीच जाना ही पड़ेगा।”

उन्होंने यह भी कहा कि सच्चे कांग्रेसी के दिल में कांग्रेस होनी चाहिए और अगर उनका हाथ कटे, तो खून भी कांग्रेस का ही निकलना चाहिए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह गुजरात विधानसभा चुनाव की बात करने नहीं आए हैं, बल्कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने आए हैं।

गुजरात में विपक्ष के पास 40% वोट
राहुल गांधी ने कहा कि गुजरात में विपक्ष के पास 40% वोट है। उन्होंने कहा, “अगर हम सिर्फ 5% और वोट बढ़ा लें, तो पूरा खेल बदल जाएगा। तेलंगाना में हमने 22% वोट बढ़ाया, तो गुजरात में क्यों नहीं कर सकते?” उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष चाहती है, न कि कोई ‘B-टीम’।

बीजेपी के लिए अंदर से काम करने वालों को बाहर निकालने की जरूरत
राहुल गांधी ने कांग्रेस नेतृत्व को साफ संदेश देते हुए कहा कि पार्टी में जो लोग भाजपा के लिए गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, उन्हें बाहर निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा, “अगर हमें सख्त कार्रवाई करनी पड़े और 30-40 लोगों को निकालना पड़े, तो हमें ऐसा करना चाहिए।”

गुजरात को कांग्रेस से उम्मीद, लेकिन पार्टी असफल रही
राहुल गांधी ने माना कि कांग्रेस पार्टी पिछले 30 वर्षों में गुजरात की जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा, “गुजरात आगे बढ़ना चाहता है, लेकिन उसे रास्ता नहीं दिख रहा। मैं कांग्रेस का सदस्य होते हुए भी स्वीकार करता हूं कि हम गुजरात को रास्ता दिखाने में असमर्थ रहे हैं।”

राहुल गांधी का यह बयान कांग्रेस के अंदर एक बड़े बदलाव के संकेत दे रहा है। अब देखना होगा कि कांग्रेस नेतृत्व उनके इस संदेश को कितना गंभीरता से लेता है और गुजरात में संगठन को मजबूत करने के लिए क्या कदम उठाता है।

Share post:

Popular

More like this
Related