महाशिवरात्रि पर घोषित हुई केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि, 2 मई से दर्शन शुरू

देहरादून: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर बाबा केदारनाथ के भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। इस साल 2 मई को प्रातः 7 बजे वृष लग्न में केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। शुभ मुहूर्त में कपाट खुलने के साथ ही चार धाम यात्रा की भी शुरुआत हो जाएगी।

केदारनाथ धाम: 12 ज्योतिर्लिंगों में एक प्रमुख तीर्थस्थल
केदारनाथ धाम भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक और पंच केदार में प्रमुख स्थान रखता है। ये 12 ज्योतिर्लिंग अलग-अलग राज्यों में स्थित हैं, जिनमें शामिल हैं:

गुजरात – सोमनाथ और नागेश्वर ज्योतिर्लिंग
आंध्र प्रदेश – मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग
मध्य प्रदेश – महाकालेश्वर और ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग
उत्तराखंड – केदारनाथ ज्योतिर्लिंग
महाराष्ट्र – भीमाशंकर, त्र्यंबकेश्वर और घुश्मेश्वर ज्योतिर्लिंग
उत्तर प्रदेश – काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग
झारखंड – बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग
तमिलनाडु – रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग

केदारनाथ धाम से जुड़ी मान्यता
उत्तराखंड के चार धामों में से एक केदारनाथ धाम, रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह गौरीकुंड से लगभग 16 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मान्यता है कि महाभारत के समय भगवान शिव ने पांडवों को बेल स्वरूप में दर्शन दिए थे। इस प्राचीन मंदिर का निर्माण आदि गुरु शंकराचार्य ने 8वीं-9वीं सदी में करवाया था।

चार धाम यात्रा के दौरान भक्त गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन करते हैं। हर साल सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए बंद कर दिए जाते हैं और फिर ग्रीष्मकाल में दोबारा भक्तों के लिए खोले जाते हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related