महाकुंभ का अंतिम महास्नान.. योगी की ‘अंतिम परीक्षा’, प्रयागराज बना नो व्हीकल जोन, 70 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

महाकुंभ का अंतिम महास्नान.. योगी की ‘अंतिम परीक्षा’, प्रयागराज बना नो व्हीकल जोन, 70 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र डुबकी

प्रयागराज: महाकुंभ में बुधवार को माघी पूर्णिमा के पावन स्नान का आयोजन हुआ, जिसमें अब तक 70 लाख से अधिक श्रद्धालु संगम में पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। इस अवसर पर प्रयागराज को ‘नो व्हीकल जोन’ घोषित कर दिया गया है, ताकि भीड़ और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जा सके।

महाकुंभ से जुड़ी 10 बातें

1 सीएम योगी की निगरानी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद अपने ऑफिस के वॉर रूम से मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।
2 नो व्हीकल जोन: मंगलवार सुबह 4 बजे से मेला क्षेत्र और शाम 5 बजे से पूरा प्रयागराज शहर नो व्हीकल जोन घोषित किया गया, जिसमें केवल आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई।
3 भीड़ प्रबंधन: माघी पूर्णिमा स्नान के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए संगम क्षेत्र और प्रमुख घाटों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई।
4 कल्पवास का समापन: इस पावन स्नान के साथ ही महीने भर का कल्पवास भी समाप्त हो जाएगा, और करीब 10 लाख कल्पवासी महाकुंभ से विदा होंगे।
5 सुरक्षा के कड़े इंतजाम: प्रयागराज के एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि भीड़ नियंत्रण और आपात स्थितियों से निपटने के लिए विशेष यातायात योजना लागू की गई है।
6 45 करोड़ श्रद्धालु अब तक पहुंचे: 13 जनवरी से शुरू हुए इस भव्य आयोजन में अब तक 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं।
7 संगम क्षेत्र पर बढ़ती भीड़: सुबह से ही लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम और अन्य घाटों पर पहुंचकर आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।
8 यातायात नियंत्रण: श्रद्धालुओं को केवल अधिकृत पार्किंग स्थल का उपयोग करने की सलाह दी गई है, जिससे अव्यवस्था न हो।
9 प्रशासनिक तैयारी: महाकुंभ में भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी दबाव बिंदुओं पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।
10 महाशिवरात्रि पर समापन: महाकुंभ का अंतिम अमृत स्नान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर होगा, जिसके साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन होगा।

सुरक्षा और सुविधा के बीच आस्था की डुबकी
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। त्रिवेणी संगम पर भक्ति और श्रद्धा का सागर उमड़ पड़ा है, जहां देशभर से आए लोग पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related