दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त, 27 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025: मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी की बढ़त, 27 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद

नई दिल्ली, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बहुमत मिलता दिख रहा है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी, लेकिन अब बीजेपी ने निर्णायक बढ़त बना ली है।

बीजेपी को स्पष्ट बहुमत
अब तक के रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 48 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि AAP 21 सीटों पर सिमटती नजर आ रही है। बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है, जिसे बीजेपी ने पार कर लिया है।

बड़े नेता पीछे, केजरीवाल को तगड़ी टक्कर
नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के प्रवेश वर्मा के बीच कांटे की टक्कर जारी है। केजरीवाल को 2198 वोट मिले हैं, जबकि प्रवेश वर्मा 2273 वोटों के साथ आगे हैं।
जंगपुरा से मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे हैं।
कालकाजी से आतिशी भी पिछड़ रही हैं।

बीजेपी ने कई अहम सीटों पर बढ़त बना ली है, जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है।
संजय निरुपम का तंज – “दिल्ली में ‘आप’दा टली”
कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने इस नतीजे पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “अंततः दिल्ली में ‘आप’दा टली।”

बीजेपी नेतृत्व का बयान
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ और विकास के लिए वोट दिया है। शाम तक दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनाने में हम सफल होंगे। मुख्यमंत्री का फैसला केंद्रीय नेतृत्व करेगा।”

क्या AAP का किला ढह गया?
दिल्ली में आम आदमी पार्टी लगातार तीन बार सत्ता में रही, लेकिन इस बार नतीजे उसके लिए बेहद निराशाजनक साबित हो सकते हैं। यदि यही रुझान बरकरार रहते हैं, तो 27 साल बाद बीजेपी दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...