Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

विकसित भारत की आधारशिला यह बजट- सीएम योगी… प्रियंका चतुर्वेदी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा? यहां पढ़े

विकसित भारत की आधारशिला यह बजट- सीएम योगी… प्रियंका चतुर्वेदी और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा? यहां पढ़े

नई दिल्ली, केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2025-26 को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट 2025-26 को “विकसित भारत” के संकल्प के लिए ठोस कदमों की आधारशिला बताया। उन्होंने बजट को चार प्रमुख वर्गों – गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति पर केंद्रित बताते हुए कहा कि इससे आत्मनिर्भर भारत के निर्माण को बल मिलेगा।

सीएम योगी ने राज्यों के इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिए गए विशेष ध्यान और मध्यम वर्ग को टैक्स रिबेट में राहत देने की भी सराहना की। उन्होंने कहा,
“भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही है। यह बजट देश के विकास और आम जनता के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।”

प्रियंका चतुर्वेदी – मध्यम वर्ग की जीत बताया, बिहार पर कसा तंज
शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने बजट में 12 लाख रुपये तक की इनकम टैक्स छूट को मध्यम वर्ग की जीत बताया। उन्होंने कहा,
“यह लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने का परिणाम है। आखिरकार, सरकार ने मध्यम वर्ग की आवाज सुनी है।”

हालांकि, उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार को यह सोचने पर मजबूर होना पड़ रहा होगा कि क्या हर साल चुनाव कराए जा सकते हैं, क्योंकि चुनावी राज्यों को बजट में विशेष तवज्जो दी गई है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया – आत्मनिर्भर भारत और विश्वगुरु बनने की दिशा में बड़ा कदम
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बजट को “विकसित भारत” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा,
“यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नए और ऊर्जा से भरपूर भारत के सपने को साकार करने का संकल्प है।”

सिंधिया ने कहा कि इस बजट में हर क्षेत्र का गहराई से अध्ययन कर समग्र विकास का खाका तैयार किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...