Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

नए बजट मेंअंतर्राष्ट्रीय व्यापार, परमाणु ऊर्जा और शिक्षा में बड़े बदलाव की घोषणा

नए बजट मेंअंतर्राष्ट्रीय व्यापार, परमाणु ऊर्जा और शिक्षा में बड़े बदलाव की घोषणा

नई दिल्ली, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2025-26 के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं, जिनमें अंतर्राष्ट्रीय व्यापार, परमाणु ऊर्जा और शिक्षा-स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार शामिल हैं। उन्होंने ‘भारत ट्रेड नेट’ (BTN) नामक एक डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की स्थापना की घोषणा की, जो व्यापार दस्तावेजीकरण और वित्तपोषण समाधान के लिए एक एकीकृत मंच होगा। इसके अलावा, परमाणु ऊर्जा मिशन और शिक्षा-स्वास्थ्य में निवेश को लेकर भी महत्वपूर्ण योजनाओं का ऐलान किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को मिलेगा डिजिटल बढ़ावा
वित्त मंत्री ने कहा कि BTN को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे व्यापार प्रक्रिया को सरल और तेज बनाया जा सकेगा। इससे व्यापारियों को दस्तावेजों के प्रबंधन और वित्तीय सहायता प्राप्त करने में सुविधा होगी।

परमाणु ऊर्जा में बड़ा निवेश, 100 गीगावाट क्षमता का लक्ष्य
भारत के ऊर्जा परिवर्तन को गति देने के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन को मजबूत किया जाएगा। वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए परमाणु ऊर्जा अधिनियम और परमाणु क्षति के लिए नागरिक दायित्व अधिनियम में संशोधन किए जाएंगे, जिससे निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ेगी।

2033 तक पांच छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर होंगे तैयार
परमाणु ऊर्जा मिशन के तहत, कम से कम पांच स्वदेशी छोटे मॉड्यूलर परमाणु रिएक्टर 2033 तक चालू कर दिए जाएंगे। यह ऊर्जा उत्पादन में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े सुधार
50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना जिज्ञासा, नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच वर्षों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब स्थापित की जाएंगी। इससे छात्र व्यावहारिक शिक्षा और नवाचार के प्रति प्रेरित होंगे।

ग्रामीण स्कूलों और अस्पतालों में ब्रॉडबैंड सुविधा
भारतनेट परियोजना के तहत, ग्रामीण क्षेत्रों के सभी सेकेंडरी स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे डिजिटल शिक्षा और टेलीमेडिसिन सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा।

भारतीय भाषाओं में डिजिटल पुस्तकें
भारतीय भाषा पुस्तक परियोजना के तहत स्कूल और उच्च शिक्षा के लिए भारतीय भाषाओं में डिजिटल पुस्तकों को विकसित किया जाएगा, जिससे छात्रों को अपनी मातृभाषा में अध्ययन की सुविधा मिलेगी।

देशभर में कैंसर डे-केयर केंद्रों की स्थापना
आगामी तीन वर्षों में सभी जिला अस्पतालों में कैंसर डे-केयर केंद्र स्थापित किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष 2025-26 में 200 नए कैंसर केंद्र खोले जाएंगे, जिससे कैंसर मरीजों को समय पर इलाज मिल सकेगा।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...