महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी के ‘अमृत स्नान’ के लिए प्रशासन अलर्ट, भीड़ नियंत्रण के लिए 10 बड़े कदम

महाकुंभ 2025: बसंत पंचमी के ‘अमृत स्नान’ के लिए प्रशासन अलर्ट, भीड़ नियंत्रण के लिए 10 बड़े कदम

प्रयागराज, मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद प्रशासन ने 3 फरवरी को बसंत पंचमी के ‘अमृत स्नान’ के लिए सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यवस्थाओं की समीक्षा के निर्देश दिए हैं और वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है।

प्रशासन के 10 बड़े कदम
स्पेशल अधिकारियों की तैनाती – कुंभ 2019 के अनुभवी अधिकारियों समेत 12 फरवरी तक विशेष ड्यूटी पर अधिकारी तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा समीक्षा – मुख्य सचिव और डीजीपी ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अतिरिक्त सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।
नो-व्हीकल जोन – पूरे मेला क्षेत्र में आम वाहनों की एंट्री पर रोक, केवल प्रशासनिक वाहनों को अनुमति।
होल्डिंग एरिया – सीमावर्ती क्षेत्रों में भीड़ नियंत्रण के लिए बिजली, पानी और खाने की सुविधाओं से लैस होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।
VVIP पास रद्द – अब मेला क्षेत्र में किसी विशेष पास से प्रवेश नहीं मिलेगा, आम श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी गई है।
वन-वे रूट – स्नान के लिए आने और जाने के मार्ग अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।
डिजिटल खोया-पाया केंद्र और हेल्पलाइन – 10 डिजिटल केंद्र स्थापित किए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर 1920 जारी किया गया है।

प्रशासन की इन तैयारियों का उद्देश्य बसंत पंचमी के स्नान को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है, ताकि श्रद्धालु सुगमता से धार्मिक अनुष्ठान कर सकें।

Share post:

Popular

More like this
Related