प्रयागराज, प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या के अमृत स्नान से पहले मंगलवार रात भीषण भगदड़ मच गई। अवरोधक टूटने से अफरा-तफरी मच गई, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई और कुछ श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों का इलाज मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में जारी है।अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बुधवार को घटना के बाद कहा कि अखाड़े भीड़ कम होने पर अमृत स्नान करेंगे. इससे पहले महाकुंभ में हुई इस घटना के मद्देनजर संतों ने मौनी अमावस्या पर अमृत स्नान सुबह स्थगित कर दिया था.
बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की तैनाती
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम पूरे महाकुंभ क्षेत्र में जांच कर रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश, अफवाहों से बचने की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर संज्ञान लेते हुए घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं। सीएम योगी ने श्रद्धालुओं से अफवाहों पर ध्यान न देने और संयम बनाए रखने की अपील की है।
अखाड़ों ने भीड़ कम होने पर स्नान करने का निर्णय लिया
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने घटना के बाद बताया कि अखाड़े अब भीड़ कम होने के बाद अमृत स्नान करेंगे। इससे पहले सुरक्षा कारणों से संतों ने मौनी अमावस्या के अमृत स्नान को सुबह स्थगित करने का फैसला लिया था।
प्रशासन सतर्क, घायलों का इलाज जारी
प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए मेला क्षेत्र के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। श्रद्धालुओं से धैर्य बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।




