फैशन के चक्कर में सेहत से न करें समझौता, इन आदतों से रहे सावधान

फैशन के चक्कर में सेहत से न करें समझौता, इन आदतों से रहे सावधान

द फ्रंट डेस्क, आजकल फैशनेबल दिखने के लिए महिलाएं और लड़कियां कई चीजें अपनाती हैं, लेकिन यह स्टाइलिश बनने का चक्कर कभी-कभी उनकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। चाहे वह टाइट जींस हो, हाई हील्स, मेकअप, या भारी ज्वेलरी, हर चीज का अधिक इस्तेमाल स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है।

टाइट जींस पहनने से ब्लड सर्कुलेशन पर असर
फैशन के तौर पर टाइट जींस का चलन आम हो गया है। हालांकि, अगर इसे लंबे समय तक पहना जाए तो यह शरीर के निचले हिस्से में ब्लड सर्कुलेशन को बाधित कर सकता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।

हाई हील्स से बॉडी पोस्चर बिगड़ने का खतरा
लंबे समय तक हाई हील्स पहनने से शरीर का पोस्चर बिगड़ सकता है। इससे एड़ी और जोड़ों में दर्द, कमर दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऊंचा दिखने के लिए यह उपाय स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकता है।

भारी ज्वेलरी से कान और शरीर पर असर
शादियों और पार्टियों में महिलाएं भारी ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं, लेकिन ज्यादा भारी इयररिंग्स कानों पर अतिरिक्त भार डालते हैं, जिससे कानों को नुकसान हो सकता है।

मेकअप से त्वचा को नुकसान
अत्यधिक मेकअप का इस्तेमाल त्वचा पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। मेकअप में मौजूद केमिकल्स त्वचा को एलर्जी, मुंहासे और झुर्रियों का शिकार बना सकते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान?
फैशनेबल दिखने के साथ-साथ सेहत का ख्याल रखना भी जरूरी है। आरामदायक कपड़े और जूते चुनें, हल्की ज्वेलरी पहनें और मेकअप करते समय त्वचा की देखभाल पर ध्यान दें। स्टाइलिश दिखने के लिए अपनी सेहत के साथ समझौता न करें।

Share post:

Popular

More like this
Related