महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी, जाने कुंभ की विशेष सुविधाएं

महाकुंभ में अब तक 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी, जाने कुंभ की विशेष सुविधाएं

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती नदी के त्रिवेणी संगम में अब तक 10 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सरकारी बयान के मुताबिक, यह आंकड़ा गुरुवार दोपहर 12 बजे पार हो गया। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे इसकी भव्यता और दिव्यता में चार चांद लग रहे हैं। संगम में स्नान करने के लिए न केवल भारत के विभिन्न हिस्सों से बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच रहे हैं।

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता दी है। संगम क्षेत्र में पुलिस बल और एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, मेडिकल कैंप और सहायता केंद्र भी जगह-जगह स्थापित किए गए हैं।

त्रिवेणी संगम को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और आत्मा शुद्ध होती है। महाकुंभ में संगम पर डुबकी लगाना मोक्ष प्राप्ति का मार्ग माना जाता है। यही कारण है कि हर उम्र के लोग यहां बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार ने महाकुंभ के आयोजन को भव्य और सुविधाजनक बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। यातायात प्रबंधन, आवासीय सुविधाएं और संगम क्षेत्र में साफ-सफाई को लेकर व्यापक प्रयास किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए फ्री बस सेवाएं और गंगा घाटों पर लाइफ जैकेट्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

महाकुंभ न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी भव्यता और सांस्कृतिक महत्व के लिए जाना जाता है। इसे यूनेस्को ने भी अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया है।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...