मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव, गंगा स्नान की तस्वीरें साझा कर उठाए महाकुंभ पर सवाल

मकर संक्रांति पर हरिद्वार पहुंचे अखिलेश यादव, गंगा स्नान की तस्वीरें साझा कर उठाए महाकुंभ पर सवाल

हरिद्वार, मकर संक्रांति के अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हरिद्वार में गंगा में डुबकी लगाई और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, “मकर संक्रांति के पावन पर्व पर माँ गंगा का आशीर्वाद लिया।” उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

अखिलेश यादव ने महाकुंभ आयोजन पर सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रयागराज में सरकार के दावे और ज़मीनी सच्चाई में बड़ा फर्क है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और नौकरशाह इन समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं।

गरीब नाविकों की रोजी-रोटी पर पाबंदी का आरोप
अखिलेश ने आरोप लगाया कि सरकार ने गरीब नाविकों की नावों पर पाबंदी लगाकर उनकी आजीविका छीन ली है। उन्होंने कहा कि ये निर्णय नाविक समुदाय के लिए बहुत ही नुकसानदायक है।

बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार और आर्थिक विफलता के आरोप
अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि हर क्षेत्र में कमीशनखोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी, और भ्रष्टाचार के कारण जनता त्रस्त है और सरकार की गलत आर्थिक नीतियों से अर्थव्यवस्था भी खराब हो चुकी है। उन्होंने लखनऊ और वाराणसी के विकास कार्यों पर भी सवाल उठाए।

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...