राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे मिली नोटों की गड्डी, बीजेपी ने साधा निशाना

राज्यसभा में अभिषेक मनु सिंघवी की सीट के नीचे मिली नोटों की गड्डी, बीजेपी ने साधा निशाना

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान राज्यसभा में कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी की सीट से नोटों की गड्डी मिलने का विवाद सामने आया है। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बताया कि कल सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद जब सफाई की जा रही थी, तो सीट नंबर 222 से नोटों की गड्डी बरामद की गई। यह सीट अभिषेक मनु सिंघवी को तेलंगाना राज्य से आवंटित है।

बीजेपी विपक्ष को घेर रही है

सिंघवी की सीट से नोटों के बंडल मिलने के बाद बीजेपी ने विपक्ष को निशाने पर लिया है। हालांकि, अभिषेक मनु सिंघवी ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि वे संसद केवल 500 रुपये लेकर जाते हैं। उनका कहना था कि उन्हें इस मामले से कोई संबंध नहीं है और यह सिर्फ एक संयोग हो सकता है।

जांच चल रही है: सभापति

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने इस मामले की गंभीरता को स्वीकार करते हुए कहा, “मैं सदस्यों को सूचित करना चाहता हूं कि सदन की कार्यवाही स्थगित होने के बाद सुरक्षा अधिकारियों ने सीट संख्या 222 से नोटों की गड्डी बरामद की। यह सीट अभिषेक मनु सिंघवी को आवंटित है। यह मामला मेरे संज्ञान में लाया गया है और मैंने सुनिश्चित किया कि जांच हो और यह जांच चल रही है।”

मल्लिकार्जुन खड़गे का बयान

इस पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं होती और सीट से नोटों की गड्डी मिलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक किसी का नाम नहीं लिया जाना चाहिए। बीजेपी के सदस्यों द्वारा इस पर आपत्ति जताए जाने पर खड़गे ने कहा, “आप सब झूठे हैं। ऐसा चिल्ला कर काम कर रहे हैं और देश को बदनाम कर रहे हैं। जब तक जांच चल रही है, किसी का नाम नहीं लिया जा सकता।”

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...