Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel

Online kumar, Türkiye yasalarına göre yasaklanmıştır; ancak bettilt giriş gibi lisanslı platformlar uluslararası erişim sağlar.

bahsegel bahsegel giriş bahsegel

Adres güncellemelerini öğrenmek için bettilt ziyaret ediliyor.

bahsegel güncel giriş

पटना, 20 फरवरी 2021

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जमानत नहीं मिलने पर राजद के वरिष्ठ नेता और विधायक भाई वीरेंद्र ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि शुक्र मनाएं नीतीश जी, आपकी सरकार बच गई। अगर लालू यादव को जमानत मिल जाती और लालू जी बाहर आते तो नीतीश जी आपकी सरकार किसी भी कीमत पर नहीं बच पाती। लेकिन खैर दो महीने की और मोहलत दे दी है कोर्ट ने। लेकिन दो महीने के बाद कौन बचाएगा बिहार के डंबल इंजन सरकार को।

बता दें कि लालू यादव को जमानत नहीं मिलने पर राजद के सभी विधायकों पर निराशा छा गई। वहीं निजी चैनल से बात करते हुए विधायक भाई वीरेंद ने सबसे पहले नीतीश सरकार के बचने की बात कह अपनी नाराजगी जाहिर की। फिर कहा कि लालू यादव को बिहार की डबल इंजन सरकार बाहर नहीं आने देना चाहती है। बिहार के सत्ताधारी दल को भय है कि लालू के बाहर आते ही नीतीश कुमार अपनी सरकार नहीं बचा पाएंगे। लेकिन बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। लेकिन हमें न्यायिक प्रक्रिया पर पूरा भरोसा है। दो महीने के बाद उम्मीद है कि कोर्ट से लालू जी को राहत मिलेगी।

वहीं लालू यादव को कोर्ट से राहत नहीं मिलने की खबर पर कांग्रेस एमएलसी प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है लालू जी को कोर्ट से राहत न मिलना। हमें उम्मीद थी कि लालू जी को जमानत मिल जाएगी। इसके अलावा जदयू प्रवक्ता ने राजद विधायक भाई वीरेंद्र के बयान पर कहा कि लालू यादव को बेल न्यायालय को देना है। कोर्ट हर पहलू को ध्यान में रखकर ही फैसला करता है। कोर्ट का यह फैसला स्वागत योग्य है।

वहीं भाई वीरेंद्र के दावे पर कहा कि दिन में ख्वाब देखना अब राजद के लोग छोड़ दें। चुनाव में पूरी ताकत और झूठ का सहारा लेकर भी नीतीश कुमार की सरकार बनने से नहीं रोक पाएं। लालू जी ने भी जेल से पूरी कोशिश कर ली थी राजद की सरकार बनाने की। लेकिन जो हुआ वह देश और दुनिया ने देख लिया।