जेल में ही मनेगी संजय सिंह की दिवाली, अदालत ने 24 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

जेल में ही मनेगी संजय सिंह की दिवाली, अदालत ने 24 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 24 नवंबर तक बढ़ी दिया है। साथ ही अदालत में पेश कर वक्त उनके वकील ने विकास कार्य के फंड के लिए हस्ताक्षर संबंधित दो सहमति पत्र दाखिल किया था, जिसके लिए अदालत ने मंजूरी दे दी है।

वहीं, दूसरी ओर मानहानि मामले में पंजाब से प्रोडक्शन वारंट को भी शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जिस पर कोर्ट ने संजय सिंह को पंजाब के अमृतसर की अदालत में पेश करने की भी इजाजत दे दी है।

Share post:

Popular

More like this
Related