Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

G20 समिट में IMEEC की घोषणा है हमास द्वारा इजरायल पर हमले की वजह: राष्ट्रपति जो बाइडन

G20 समिट में IMEEC की घोषणा है हमास द्वारा इजरायल पर हमले की वजह: राष्ट्रपति जो बाइडन

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने हमास और इजरायल के बीच हो रही जंग की शुरुआत होने का एक कारण जी20 समिट में हुई एक बड़ी घोषणा को बताया है। जो बाइडन ने कहा है कि उन्हें विश्वास है कि हमास द्वारा इजरायल पर आतंकवादी हमला करने का एक कारण हाल ही में नई दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन के दौरान महत्वाकांक्षी भारत मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEEC) पर की गई घोषणा थी। यह गलियारा पूरे क्षेत्र को रेलमार्ग के नेटवर्क से जोड़ने का काम करने वाला है।

बता दें कि 7 अक्टूबर को फलस्तीन के आतंकवादी समूह हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमलों में 1,400 से अधिक लोग मारे गए हैं। इस हमले के बाद इजराइल ने हमास के खिलाफ बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू की है।

बाइडन बोले- मेरी अंतरात्मा ने यह बात कही

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज के साथ एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह सब उनका विश्लेषण है, लेकिन  इसके लिए उनके पास कोई सबूत नहीं है।

बाइडन ने आगे कहा मैं इस बात से आश्वस्त हूं कि जब हमास ने हमला किया था तो हमले के कारणों में से एक कारण यही गलियारा था। मेरे पास इसका कोई सबूत नहीं है, बस मेरी अंतरात्मा मुझे यह बता रही है। यह सब उसी कार्य के कारण था जो हम इजराइल के लिए क्षेत्रीय एकीकरण के लिए कर रहे थे। हम उस काम को पीछे नहीं छोड़ सकते।

दूसरी बार IMEEC का किया जिक्र

एक हफ्ते से भी कम समय में यह दूसरी बार है जब बाइडन ने हमास द्वारा आतंकवादी हमले के संभावित कारण के रूप में भारत-मध्य पूर्व-यूरोप आर्थिक गलियारे (IMEEC) का उल्लेख किया है।

बता दें कि नए आर्थिक गलियारे को कई लोग चीन की बेल्ट एंड रोड पहल के विकल्प के रूप में देख रहे हैं। इस गलियारे की घोषणा जी20 सम्मेलन में अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूरोपीय संघ के नेताओं ने की थी।

इस गलियारे में एक पूर्वी गलियारा शामिल है जो भारत को खाड़ी क्षेत्र से जोड़ता है और एक उत्तरी गलियारा है जो खाड़ी क्षेत्र को यूरोप से जोड़ता है।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...