लखनऊ: अखिलेश यादव को रोकने के लिए लगाया ताला, गेट पर चढ़कर दाखिल हुए सपा मुखिया

लखनऊ: अखिलेश यादव को रोकने के लिए लगाया ताला, गेट पर चढ़कर दाखिल हुए सपा मुखिया

नई दिल्ली। जयप्रकाश नारायण की जयंती पर आज बुधवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) पहुंचे। अखिलेश के पहुंचने पर पुलिस ने उन्हें अनुमति न होने का हवाला दिया एवं रोकने का प्रयास किया।

पुलिस ने अखिलेश को रोकने के लिए JPNIC के गेट पर ताला लगा दिया और गेट को फांदकर कोई भीतर न जा सके इसके लिए एक दिन पहले ही लोहे की चादर लगा दी गई थी।

गेट को फांदकर अखिलेश ने किया माल्यार्पण

JPNIC का गेट बंद किए जाने से नाराज अखिलेश यादव उसको फांदकर भीतर प्रवेश कर गए। अखिलेश अपने रथ से आए थे। मना करने जैसे ही पुलिस अधिकारी रथ के भीतर गए, अखिलेश यादव नाराज हो गए। अखिलेश तुरंत रथ से उतरे और गेट फांदकर भीतर चले गए।

उनके पीछे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी गए। वापस आने पर कार्यकर्ताओं ने पहले गेट का ताला तोड़ने की कोशिश की, तब तक अखिलेश आ गए। वह दोबारा गेट फांदकर अखिलेश बाहर आए। इस बीच गेट का ताला भी टूट गया। अखिलेश ने प्रदेश सरकार पर तानाशाही का आरोप भी लगाया। कहा कि, भाजपा सरकार की तानाशाही के खिलाफ सामाजवादी लोग लड़ते रहेंगे।

बता दें एलडीए ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव को JPNIC में माल्यार्पण कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर दिया था।

सपा ने LDA से मांगी थी अनुमति

अखिलेश यादव ने JPNIC में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम तय किया था। सपा प्रदेश कार्यालय की ओर से LDA उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी से अनुमति मांगी गई थी।

LDA अपर सचिव ज्ञानेंद्र वर्मा ने बताया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को JPNIC में सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी गई है। यहां सफाई का काम चल रहा है, इसलिए ताला लगाया गया है।

Share post:

Popular

More like this
Related