Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

ठगने में मास्टर हो गए हैं नीतीश कुमार, जदयू कार्यकर्ता जान चुके सच: सम्राट चौधरी

ठगने में मास्टर हो गए हैं नीतीश कुमार, जदयू कार्यकर्ता जान चुके सच: सम्राट चौधरी

पटना। बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। उन्होंने आज बुधवार को एक वीडियो जारी कर सीएम पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जदयू के कार्यकर्ता नीतीश कुमार की सच्चाई को जान चुके हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार ने जदयू के कार्यकताओं को ठगने का काम किया है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि साल 2024-25 में नीतीश कुमार की सियासी पारी समाप्त हो जाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो अच्छा काम होता है वो नीतीश कुमार करते हैं और बाकी कामों के लिए दूसरों पर आरोप लगा दिया जाता है।

नीतीश जी ने ठगने का काम किया

सम्राट चौधरी ने जारी किए वीडियो में कहा कि नीतीश कुमार जी ने जनता दल यूनाइटेड के सभी कार्यकर्ताओं को ठगने का काम किया है। उनको पिछले 27-28 वर्षों से लगातार ठग रहे हैं। इसलिए ठग रहे हैं, क्योंकि जो राष्ट्रीय अध्यक्ष होते हैं; उनको पता नहीं होता कि टिकट कहां जा रहा है। किसको दे रहे हैं।

सम्राट चौधरी ने कहा नीतीश कुमार जी आजकल कह रहे हैं कि हम प्रखंड अध्यक्ष के हिसाब से टिकट देने का काम करेंगे। ये सरासर झूठ है। नीतीश कुमार जी ठगने में मास्टर हो गए हैं। लगातार झूठ फैलाकर सत्ता में बने रहना चाहते हैं।

जदयू कार्यकर्ता जान चुके सच

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार जी को याद दिलाना चाहते हैं कि ना शरद जी (शरद यादव) का इस पार्टी में कुछ चला, ना आरसीपी जी  का कुछ चला और ना ही जॉर्ज साहब (जॉर्ज फर्नांडिस) का कुछ चला, लेकिन आरोप सब लगा देंगे कि ये आरसीपी जी ने किया और शरद यादव जी ने किया। जो अच्छा काम होता है, वो नीतीश कुमार जी करते हैं।

सम्राट ने कहा कि इसलिए जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं-साथियों को ठगने का काम कर रहे हैं। पूरे जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता ये जान चुके हैं कि 2024-25 में नीतीश कुमार पूरी तरह समाप्त हो जाएंगे। आधा तो स्वयं बीमार हैं और राजनीतिक हैसियत भी समाप्त हो जाएगी।

Share post:

Popular

More like this
Related

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: उत्तर प्रदेश बनेगा ‘ग्लोबल मैनपावर हब’

सरदार वल्लभभाई पटेल कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार क्षेत्र विकास...

प्रेमानंद महाराज के आश्रम पर सवाल: एक बेटे की मौत, दूसरा कहां है?

Premanand Maharaj Ashram Controversy: वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के...

ममता बनर्जी ने भी किया CJP का समर्थन, अभिजीत दिपके के साथ कौन-कौन से दल?

CJP Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे...