क्या वाकई अरेस्ट हुईं राखी सावंत? मुंबई पुलिस ने खुद बताई शर्लिन चोपड़ा के दावे की सच्चाई

क्या वाकई अरेस्ट हुईं राखी सावंत? मुंबई पुलिस ने खुद बताई शर्लिन चोपड़ा के दावे की सच्चाई

एक्ट्रेस और मॉडल राखी सावंत (Rakhi Sawant) को मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया था। यह जानकारी खुद मुंबई पुलिस ने शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) के उस दावे पर किया है, जिसमें उन्होंने राखी की गिरफ़्तारी का दावा किया था। पुलिस ने स्पष्ट तौर पर कहा कि राखी की किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है और ना ही उन्हें कस्टडी में लिया गया था। दरअसल, पिछले साल शर्लिन चोपड़ा ने  FIR दर्ज कराई थी। उन्होंने गुरुवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी कि उनकी FIR के संदर्भ में पुलिस ने राखी को गिरफ्तार कर लिया है।

शर्लिन ने लिखा- ब्रेकिंग न्यूज़

शर्लिन ने अपने एक ट्वीट में लिखा है, “ब्रेकिंग न्यूज़! अम्बोली पुलिस ने राखी सावंत को FIR नंबर 883/2022 के सदर्भ में गिरफ्तार कर लिया है। कल मुंबई के सत्र न्यायालय ने राखी की अग्रिम जमानत की अर्जी नंबर 1870/2022 खारिज कर दी थी।”

पुलिस ने बताई अरेस्ट की वजह

एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ने बताया कि शर्लिन चोपड़ा की शिकायत के बाद राखी सावंत के खिलाफ IPC और IT एक्ट के कई सेक्शंस के तहत FIR दर्ज की गई थी।  शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शर्लिन चोपड़ा का आपत्तिजनक वीडियो दिखाया और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल भी किया।

राखी ने शर्लिन पर लगाए थे आरोप

पिछले साल राखी सावंत ने कहा था कि शर्लिन चोपड़ा ने 6 नवम्बर 2022 को यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने उनके खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी की है और उनके लिए गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल भी किया है। राखी ने मीडिया से कहा था, “मुझे बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि उन्होंने मुझ पर जो कमेंट किया, उसकी वजह से मेरी जिंदगी में भूचाल आ गया है। उसकी वजह से मेरे हालिया बॉयफ्रेंड ने पूछा कि क्या शर्लिन जो कह रही हैं, वह सही है। क्या सच में मेरे 10 बॉयफ्रेंड हैं। वह बस आई और जो कहना था, मीडिया में कह गई और अब इसका खामियाजा मुझे भुगतना पड़ रहा है।”

राखी ने शर्लिन को पोर्न स्टार कहा था

पिछले साल नवम्बर में जब शर्लिन चोपड़ा #MeToo के आरोपी साजिद खान की ‘बिग बॉस 16’ में एंट्री का विरोध कर रही थीं और उन्हें बाहर निकालने की मांग का रही थीं, तब राखी सावंत ने अपने एक बयान में उन्हें पोर्न स्टार बता दिया था। इसके बाद शर्लिन ना केवल उन पर भड़क गई थीं, बल्कि उन्होंने उनके खिलाफ पुलिस कंप्लेंट भी दर्ज कराई थी। शर्लिन ने अपने एक बयान में इस बात की जानकारी देते हुए कहा था, “मेरी लीगल टीम ने IPC की धारा 499 (मानहानि), ‘500 (मानहानि के लिए सजा), 509 (शब्द, इशारे या कृत्य से महिलाओं की अस्मिता का अपमान) और 503 ( आपराधिक इरादा) के तहत  पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।”

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...