लोगों को ‘पठान’ से बेहतर लगा ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ का ट्रेलर , बोले- कम से कम ‘बेशरम रंग’ नहीं दिखेंगे

लोगों को ‘पठान’ से बेहतर लगा ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ का ट्रेलर , बोले- कम से कम ‘बेशरम रंग’ नहीं दिखेंगे

डायरेक्टर राजकुमार संतोषी (Rajkumar Santoshi) की कमबैक फिल्म ‘गांधी गोडसे एक युद्ध’ (Gandhi Godse Ek Yuddh) का ट्रेलर रिलीज हो गया है।यह फिल्म राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और उनकी हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे के विचारों के टकराव पर आधारित है। फिल्म में महात्मा गांधी का किरदार दीपक एंटनी और नाथूराम गोडसे का रोल चिन्मय मंडलेकर निभा रहे हैं। राजकुमार संतोषी ने सोशल मीडिया पर ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा है, “बात गांधी या गोडसे की नहीं है, बात देश की है।”

ऐसा है फिल्म का ट्रेलर
फिल्म के ट्रेलर में जहां 1947 के बंटवारे के बाद हुए दंगे दिखाए गए हैं तो वहीं उस समय के राजनीतिक माहौल पर भी प्रकाश डाला गया है। हालांकि, फिल्म की कहानी काल्पनिक है, जिसमें महात्मा गांधी और नाथूराम गोडसे को आमने-सामने खड़ा कर उनके बीच हुआ विचारों का युद्ध दिखाया गया है। कहानी के मुताबिक़, बंटवारे के लिए नाथूराम गोडसे महात्मा गांधी को जिम्मेदार मानते हैं और फिर एक दिन उन्हें गोली मार देते हैं। गोडसे को जेल हो जाती है और इधर पता चलता कि महात्मा गांधी बच गए हैं। वे गोडसे से मिलना चाहते हैं और जब दोनों का सामना होता है तो वे अपने-अपने विचार रखते हैं। महात्मा गांधी जहां अपने विचारों को सही बताते हैं तो वहीं, नाथूराम गोडसे भी खुद को सही बताते हैं। विचारों के इस युद्ध में कौन किस पर भारी पड़ता है, यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही साफ़ हो पाएगा।

इंटरनेट यूजर्स के कमेंट
ट्रेलर देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है। ज्यादातर यूजर्स इसे ‘पठान’ के ट्रेलर से बेहतर बता रहे हैं। मसलन, एक यूजर ने लिखा है, “गांधी गोडसे एक युद्ध का ट्रेलर पठान के ट्रेलर से बेहतर है। मुझे सिनेमा पसंद आया, क्योंकि इसमें कई मुद्दे रखे गए। फिर चाहे कितने भी विवादित क्यों ना हों।” एक अन्य यूजर का कमेंट है, “सार्थक सिनेमा। सोच कर ही तसल्ली हो रही है कि गांधी गोडसे एक युद्ध में कम से कम ‘बेशरम रंग’ नहीं दिखेंगे। एकतरफा कहानी बहुत सुनी है। अब गोडसे का पक्ष मजबूती और निष्पक्ष रूप से सुना जाए। उम्मीद है कि फिल्म इतिहास को नई रोशनी देगी। इस 26 जनवरी इस फिल्म की प्रतीक्षा रहेगी।” एक यूजर ने लिखा है, “एक दिन यहां पर भगवा लहराएगा। क्या ट्रेलर है। रोंगटे खड़े हो गए।” एक यूजर का कमेंट है, “क्या ट्रेलर है। गांधी गोडसे एक युद्ध ट्रेलर देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे।यार जाओ और ट्रेलर देखो।

26 जनवरी को आ रही फिल्म

फिल्म में पवन चोपड़ा, आरिफ जकारिया, अनुज सैनी और तनिषा संतोषी जैसे स्टार्स की भी यह भूमिका है। यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसका सीधा टकराव शाहरुख़ खान स्टारर ‘पठान’ से होगा।

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...