USA ने जिसे ‘मोस्ट वांटेड’ कहा, 9 साल जेल में रहा कौन है ये रसोइया, जिसे पुतिन का उत्तराधिकारी माना जा रहा?

USA ने जिसे ‘मोस्ट वांटेड’ कहा, 9 साल जेल में रहा कौन है ये रसोइया, जिसे पुतिन का उत्तराधिकारी माना जा रहा?

गुजरे साल-2022 की सबसे बड़ी इंटरनेशनल न्यूज-‘रूस-यूक्रेन युद्ध’ में नया ट्वीस्ट आया है। पहला-पुतिन ने 6 और 7 जनवरी को सीजफायर का ऐलान किया। पुतिन ने यह निर्णय क्रिश्चियन धर्मगुरु पेट्रीआर्क किरिल की अपील पर की है। दूसरा-रूस में पुतिन के उत्तराधिकारी के तौर पर एक ऐसे शख्स का नाम चर्चा में आया है, जो अमेरिका के लिए मोस्ट वांटेड क्रिमिनल है। पढ़िए कौन है येवगेनी प्रोगोगिन(yevgeny prigogine), जिसे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन(Vladimir Putin) के उत्तराधिकारी के तौर पर देखा जा रहा है?

येवगेनी पर अमेरिका ने रखा है  $ 250,000 का इनाम, 10 बड़ी बातें
1. यूक्रेन पर रूसी हमले के अगले महीने पूरे एक साल हो जाएंगे। पुतिन को उम्मीद थी कि वो जल्द युद्ध जीत लेंगे, लेकिन पश्चिम देशों द्वारा यूक्रेन को दी जा रही मदद के चलते वे ऐसा नहीं कर सके। इस बीच लगातार खबरें आती रहीं कि पुतिन बीमार हैं। ऐसे में रूस में नए नेतृत्व की चर्चा भी शुरू हुईं। हालांकि बार-बार इन्हें खारिज किया जाता रहा है। लेकिन अब एक नाम तेजी से उभरकर सामने आया है। यह है पुतिन का करीबी रसोइया येवगेनी प्रोगोगिन(yevgeny prigogine)।

2. बता दें कि येवगेनी को अमेरिका एक अंतरराष्ट्रीय अपराधी मानती है। अमेरिका की FBI(Federal Bureau of Investigation) ने इसे मोस्ट वांटेड घोषित कर रखा है। इसके बारे में वेबसाइट पर भी जानकारी शेयर की गई है। अमेरिका ने इसके सिर पर $ 250,000 का इनाम का इनाम रखा है।

3. 61 वर्षीय येवगेनी कट्‌टरपंथी विचारधारा से जुड़ा है और रूस में काफी लोकप्रिय है। कट्‌टरपंथियों के बीच इसे पुतिन से भी अधिक खतरनाक माना जाता है।

4. दरअसल, पिछले लंबे समय से पुतिन के पार्किंसंस से लेकर कैंसर तक से पीड़ित होने की खबरें मीडिया में आती रही हैं। ऐसे में पुतिन के उत्तराधिकारी के तौर पर येवगेनी को सबसे आगे माना जा रहा है।

5. 1 जून 1961 को सेंट पीटर्सबर्ग में जन्मा येवगेनी को रूसी कोर्ट के डॉक्यूमेंट के मुताबिक, 1981 में मारपीट, डकैती और धोखाधड़ी में दोषी ठहराया गया था। उसे 13 साल हुई थी। लेकिन सोवियत यूनियन के पतन के 9 साल बाद येवगेनी को रिहा कर दिया गया था। जेल से छूटने के बाद उसने बिजनेस शुरू किया। सबसे पहले हॉट डॉग का स्टॉल लगाया। फिर एक रेस्तरां खोला।

6. निजी वैगनर अर्धसैनिक समूह(Wagner paramilitary group) के संस्थापक येवगेनी ने पिछले सितंबर में यह पुष्टि करके खबर दी थी कि वह यूक्रेन में अपने सैनिकों में शामिल होने के लिए रूसी जेलों से भर्ती कर रहे थे।

7. 5 जनवरी को रूसी राज्य की मीडिया एजेंसी आरआईए नोवोस्ती(RIA Novosti)  ने बताया कि येवगेनी ने कैदियों को से कहा था युद्ध में लड़ने के बदले में उन्हें स्थायी स्वतंत्रता मिलेगी। यानी जेल से आजादी। इस तरह कैदियों के फर्स्ट ग्रुप को पूरी तरह जेल से आजादी मिल गई।

8. बता दें कि वैगनर बॉस यानी येवगेनी को सार्वजनिक रूप से रूस में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करने की अनुमति है। उसकी निजी भाड़े की सेना को पारंपरिक सेना के विकल्प के रूप में देखा गया है।

9. येवगेनी और पुतिन की निकटता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जब उसने अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर डॉक की गई बोट पर एक रेस्तरां खोला था, तब यह सेंट पीटर्सबर्ग का सबसे फैशनेबल डाइनिंग स्पॉट था और पुतिन खुद वर्ल्ड लीडर्स के साथ इस रेस्तरां में गए थे। पुतिन ने 2001 में फ्रांस के राष्ट्रपति जैक शिराक और उनकी पत्नी और 2002 में राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश की यहां मेजबानी की। 2003 में पुतिन ने अपना बर्थडे भी इसी रेस्तरां में मनाया था।

10. बता दें कि यूक्रेन के आसमान में जंग के बादल 2021 से ही मंडराने लगे थे। 24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। लड़ाई से यूक्रेन में भारी तबाही हुई है। यूक्रेन को अमेरिका और यूरोप से मदद मिल रही है, जिसके चलते अब तक रूस को जीत नहीं मिल पाई है। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर सख्त आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं। लड़ाई के चलते यूक्रेन के खारकीव, कीव, लुहांस्क और डोनेट्स्क शहर बर्बाद हो गए हैं। लड़ाई के चलते अब तक हजारों लोगों की जान गई है और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।

Share post:

Popular

More like this
Related

Steden vol snelheid en avontuur met City Mega Garage Hot Wheels

De Ultieme Race-ervaring met City Mega Garage Hot Wheels ...

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...