Counter Terrorism: 2014 के बाद 6 हजार आतंकियों ने किया सरेंडर, पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को किया एकजुट- बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Counter Terrorism: 2014 के बाद 6 हजार आतंकियों ने किया सरेंडर, पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया को किया एकजुट- बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा है कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मोदी सरकार कामयाब रही है। अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) ने कहा कि मोदी सरकार ने आतंकवाद के खात्मे के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। केंद्रीय मंत्री ने आंकड़े पेश करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 168 फीसदी की कमी आई है। 2014 के बाद 6 हजार आतंकियों ने सरेंडर किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि साल 2014 के बाद नागरिकों की मौत में 80 फीसदी की कमी आई है।

PFI पर साधा निशाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने सामाजिक कल्याण के बहाने कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले एक संगठन (PFI) पर प्रतिबंध लगाने में संकोच नहीं किया, हमने संगठन के खिलाफ गहन जांच की और उसके सदस्यों को गिरफ्तार किया। कट्टरपंथी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

“आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति”

केंद्रीय मंत्री ने प्रेस कांफ्रेस के दौरान कहा कि 2014 के बाद से मोदी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को अपनाया है। निर्णायक कार्रवाई ने हमें निश्चित परिणाम दिए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि  2016 का सर्जिकल स्ट्राइक 2019 में बालाकोट एक्शन आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई के हमारे बड़े उदाहरण है। जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद की घटनाओं में 168 फीसदी की कमी आई है। पूर्वोत्तर में 2014 के बाद शांति का दौर शुरू हुआ है। हिंसा में 80% की कमी, नागरिकों की मृत्यु में 89% की कमी, और 2014 के बाद 6000 उग्रवादियों ने आत्मसमर्पण भी किया है। वामपंथी उग्रवाद में 265% की कमी आई है।

रेसक्यू अभियान को लेकर भी बोले अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत साल 2021-22 में यूक्रेन में फंसे 22 हजार 500 भारतीय नागरिकों को लाया गया। ये ऑपरेशन 2022 में एक फरवरी से लेकर मार्च के बीच चला। साल 2021 में ऑपरेशन देवी शक्ति के तहत अफगानिस्तान से 670 नागरिक लाए गए थे। कोरोना महामारी के दौरान वंदे भारत के जरिए 1 करोड़ 83 लाख लोगों को स्वदेश लाया गया था।

ALSO READ

Centre Expense on Advt: मोदी सरकार ने अपना प्रचार करने में 5 सालों में खर्चे 3700 करोड़ रुपये से ज्यादा- राज्यसभा में अनुराग ठाकुर ने दिया खर्च का ब्योरा

साल 2016 में ऑपरेशन संकट मोचन चलाया गया, ऑपरेशन नेत्री के तहत नेपाल से भारतीयों को लाया गया, ऑपरेशन राहत के जरिए यमन से भारतीय नागरिकों लाया गया. भारत ने केवल अपने ही नागरिकों की नहीं बल्कि विदेशी लोगों की भी जान बचाई है।

राहुल गांधी पर साधा निशाना

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान लगातार चीन के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि जब भारतीय सैनिक चीनी जवानों से डोकलाम में लड़ रहे थे तो राहुल चीनियों के साथ सूप पी रहे थे। वह किस देश के अधिकारी थे ?

Share post:

Popular

More like this
Related