Parliament Winter Session 2022: संसद में Tawang Clash पर विपक्ष का हंगामा, सरकार से चीन पर चर्चा की मांग

Parliament Winter Session 2022: संसद में Tawang Clash पर विपक्ष का हंगामा, सरकार से चीन पर चर्चा की मांग

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हो गई है। वहीं कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा (Loksabha) में विपक्ष ने सरकार से तवांग क्लैश (Tawang Clash) पर चर्चा की मांग कर डाली और हंगामा भी किया। कांग्रेस (Congress) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में तवांग क्लैश पर सदन में चर्चा के लिए नोटिस दिया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि सरकार चीन पर चर्चा ही नहीं करना चाहती।

China हमारी जमीन पर कब्जा कर रहा- मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) ने राज्यसभा में कहा, “वे (चीन) हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं। इस मुद्दे पर हम चर्चा नहीं करेंगे तो और क्या चर्चा करेंगे? हम सदन में इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार हैं।” वहीं भारत-चीन सीमा संघर्ष पर चर्चा करने के उनके नोटिस को अस्वीकार किए जाने के कारण संयुक्त विपक्ष ने राज्यसभा से वॉकआउट किया।

कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया Suspension of Business Notice

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी Congress Rajyasabha MP Pramod Tiwari) और रंजीत रंजन ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए राज्यसभा में नियम 267 के तहत सस्पेंशन ऑफ बिजनेस नोटिस (Suspension of Business Notice under Rule 267) दिया है। वहीं लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी (Congress MP Manish Tewari) ने चीन के साथ सीमा की स्थिति पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव नोटिस (Adjournment Motion Notice) दिया।

Kashmiri Pandits पर चर्चा करे सरकार- कांग्रेस

वहीं लोकसभा में कांग्रेस ने कश्मीरी पंडितों का भी मुद्दा उठाया। विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “आज कश्मीरी पंडित कश्मीर छोड़ रहे हैं। आतंकी कश्मीरी पंडितों को निशाना बनाने के लिए उनके नामों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं। ऐसे में सदन में जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए।”

9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई थी झड़प

बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में 9 दिसंबर 2022 की सुबह लगभग 3 बजे पूर्वी तवांग में यांग्त्से में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। सैन्य सूत्रों के अनुसार उस रात लगभग 300 चीनी सैनिक भारतीय सीमा में आ गए। जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें पीछे खदेड़ दिया।

Share post:

Popular

More like this
Related