यूपी निकाय चुनाव: लखनऊ के 110 वार्डों की सूची जारी, कुल 36 सीटें महिलाओं के लिए है आरक्षित, देखिए पूरी सूची

यूपी निकाय चुनाव: लखनऊ के 110 वार्डों की सूची जारी, कुल 36 सीटें महिलाओं के लिए है आरक्षित, देखिए पूरी सूची

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे लोगों का अब इंतजार खत्म हो गया है। दरअसल आरक्षण की सूची जारी होना शुरू हो गया है। वार्डों के आरक्षण की सूची जारी होने के बाद मेयर और चेयरमैन की सीटों के आरक्षण की सूची आएगी। इसी बीच यूपी की राजधानी लखनऊ के नगर निगम के सभी 110 वार्डों के लिए आरक्षण की सूची गुरुवार को जारी हो गई है। इस सूची पर एक हफ्ते में आपत्ति मांगी गई है और फिर उसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। ऐसा माना जा रहा है कि आरक्षण की फाइनल सूची आने के साथ ही अधिसूचना भी जारी हो जाएगी। 

आपत्ति के बाद सुधार कर फाइनल सूची होगी जारी
नगर निकाय चुनाव को लेकर लखनऊ नगर निगम में सभी वार्ड की आरक्षण सूची जारी हो गई है। गुरुवार शाम को जारी सूची के बाद अब आपत्तियां मांगी जाएगी। अगले एक सप्ताह में आपत्तियां का निस्तारण किया जाएगा। उसके बाद कुछ सुधार हुआ तो ठीक नहीं इसको ही फाइनल सूची में तब्दील कर दिया जाएगा। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात के यहां से यह सूची जारी की गई है। वार्ड की जारी सूची से अगर किसी को कोई परेशानी हो तो जिलाधिकारी कार्यालय में इसको भेज सकता है।

सात दिन के अंदर सूची को लेकर आपत्तियां जाएगी जिलाधिकारी कार्यालय
प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि 7 दिन के अंदर जिनकी आपत्तियां जिलाधिकारी कार्यालय में आएगी। उनका ही निस्तारण किया जाएगा। महिलाओं के लिए कुल 36 सीटें आरक्षित की गई हैं। जिसमें से सामान्य महिला की कुल सट 24 हैं, ओबीसी महिला की कुल सीट छह हैं और एससी महिला की कुल छह सीटें निर्धारित की गई है। बता दें कि लखनऊ नगर निगम में महापौर की सीट साल 2017 में महिला की आरक्षित थी। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...