14वें माले से खुद नहीं कूदी थीं सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान, CBI ने खोला मौत का राज

14वें माले से खुद नहीं कूदी थीं सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान, CBI ने खोला मौत का राज

एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मैनेजर रहीं दिशा सालियान (Disha Salian) की मौत को लेकर सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन यानी CBI ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी के मुताबिक़, दिशा की ना हत्या हुई थी और ना ही उन्होंने ख़ुदकुशी की थी, बल्कि उनकी मौत शराब के नशे में बैलेंस बिगड़ने के चलते गिरने से हुई थी। दरअसल, CBI दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच कर रही है और दिशा सालियान की मौत का मामला भी इसी जांच से जुड़ा हुआ एक हिस्सा है। CBI ने दिशा मामले में अलग से केस रजिस्टर्ड नहीं किया था, बल्कि उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस से इसे जोड़ते हुए मामले की जांच की है।

शराब के नशे में थीं दिशा सालियान : CBI

रिपोर्ट्स के मुताबिक़,  CBI जांच में खुलासा हुआ है कि मौत के वक्त दिशा शराब के नशे में थीं। इसी दौरान उनका बैलेंस बिगड़ा और वे 14वें से गिर गईं। बता दें कि 2020 में 8 और 9 जून की दरमियानी रात मुंबई के मलाड इलाके में स्थित गैलेक्सी रीजेंट नाम की बिल्डिंग के 14वें माले से गिरने की वजह से दिशा सालियान की मौत हो गई थी। इसके ठीक 5 दिन बाद 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत की लाश बांद्रा स्थित उनके किराए के घर के बेडरूम में मिली थी। 

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...