पीएम मोदी ने भुज में किया स्मृति वन का उद्घाटन, जानें किन 13 हजार लोगों याद में बना है स्मारक

पीएम मोदी ने भुज में किया स्मृति वन का उद्घाटन, जानें किन 13 हजार लोगों याद में बना है स्मारक

भुज. पीएम मोदी अपने गुजरात दौरे के दूसरे दिन भुज में  ‘स्मृति वन’ स्मारक का उद्घाटन किया। इससे पहले उन्होंने करीब 3 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। स्मति भवन उन लोगों की याद में बनाया गया है जो 2001 में आए भीषण भूकंप में मारे गए थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, करीब 13,000 लोगों की याद में इसका निर्माण करीब 470 एकड़ के क्षेत्र में हुआ है। इस दौरान गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पेटल भी मौजूद थे। पीएम मोदी रविवार को प्रदेशवासियों को करीब 4400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे।

रोड शो में लोगों ने लगाए नारे
पीएम मोदी के रोड शो में लोगों का हुजूम मौजूद था। पीएम के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां मौजूद लोगों ने मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। बता दें कि पीएम मोदी के रोड शो में शामि होने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

स्मृति भवन में क्या है खास 
बता दें कि गुजारत के कच्छ और भुज में 2001 में भीषण भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र भुज में था। इस स्मारक में उन सभी लोगों के नाम दर्ज हैं जिनकी मौत भूकंप के कारण हुई थी। इसके साथ ही भूकंप के बाद गुजरात की स्थिति, पुनर्निर्माण की पहलों और सफलता की कहानियों को भी दिखाया गया है। बता दें कि जिस समय गुजरात में भूकंप आया था उस समय मोदी राज्य के मुख्यमंत्री थे।

गुजरात में है चुनाव
बता दें कि इस साल गुजरात में विधानसभा चुनाव भी हैं। पीएम मोदी के गुजरात दौरे को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। इसके पहले पीएम ने अपने दौरे के पहले दिन साबरमती रिवर फ्रंट में बने अटल ब्रिज का उद्धाटन किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Pin Up Casino – Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up

Pin Up Casino - Azərbaycanda onlayn kazino Pin-Up ...

IPL 2025: मुंबई में कप्तानों की बैठक के बीच...