हर घर तिरंगा: पीएम मोदी की मां ने बच्चों में बांटा तिरंगा, आजादी के अमृत महोत्सव पर दिए आशीर्वाद

हर घर तिरंगा: पीएम मोदी की मां ने बच्चों में बांटा तिरंगा, आजादी के अमृत महोत्सव पर दिए आशीर्वाद

गांधीनगर। पूरा देश आजादी दिवस (Independence Day) के उत्सव में डूबा हुआ है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ (Azadi ka Amrit Mahotsav) के मौके पर देशभर में हर घर तिरंगा अभियान (Har Ghar Tiranga Campaign) की गूंज है। घर-घर तिरंगा फहराया जा रहा है। लोग एक-दूसरे के घरों में तिरंगा पहुंचा रहे हैं। शनिवार को पीएम मोदी की मां हीराबेन मोदी (PM Modi’s mother) भी इस अभियान से जुड़ी। इस साल जून में अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने वाली प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा (Hiraben Modi) ने शनिवार को गुजरात में गांधीनगर शहर के बाहरी इलाके में अपने आवास पर बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराया

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल (Gujarat CM Bhupendra Patel) ने शनिवार को राज्य की राजधानी में बाल विश्वविद्यालय में 100 फीट ऊंचे ध्वज पोस्ट पर एक विशाल तिरंगा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की है। स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान का हिस्सा बनीं पीएम की मां

इस अभियान के तहत हीराबा ने अपने आवास पर बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किया और उनके साथ तिरंगा लहराया। वह प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी के साथ रहती हैं। गुजरात के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें भाजपा विधायक और मंत्री तिरंगा लिए लोगों के साथ रैलियों में भाग ले रहे हैं। इससे पहले दिन में, गुजरात भाजपा अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं, विधायकों और पूर्व विधायकों की उपस्थिति में मेहसाणा जिले के विजापुर में सात किलोमीटर की रैली में भाग लिया। वडोदरा में, भाजपा सांसद रंजन भट्ट ने स्थानीय विधायकों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इसी तरह के उत्सव गुजरात के अन्य शहरों और कस्बों में भी देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related