आप ने किया यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान, संजय सिंह बोले- मुर्मु के लिए सम्मान पर वोट विपक्षी उम्मीदवार को

आप ने किया यशवंत सिन्हा के समर्थन का ऐलान, संजय सिंह बोले- मुर्मु के लिए सम्मान पर वोट विपक्षी उम्मीदवार को

नई दिल्ली,

आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा का समर्थन करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि वे एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का सम्मान करते हैं लेकिन यशवंत सिन्हा को वोट करेंगे।

इस बैठक में आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, पंजाब के सांसद राघव चड्ढा, विधायक आतिशी और पीएसी के अन्य सदस्य शामिल थे। आम आदमी पार्टी एकमात्र गैर-भाजपा गैर-कांग्रेसी दल है जिसकी दो राज्यों दिल्ली और पंजाब में सरकारें हैं।

दोनों राज्यों को मिलाकर आप के 10 राज्यसभा सांसद हैं। साथ ही, पार्टी के पंजाब में 92, दिल्ली में 62 और गोवा में दो समेत कुल 156 विधायक हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सोमवार (18 जुलाई) को वोटिंग होगी और नतीजे 21 जुलाई को आएंगे। आप के अलावा, तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस ने भी विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार सिन्हा की उम्मीदवारी को अपना समर्थन दिया है।

झारखंड के दौरे पर पहुंचे हैं यशवंत सिन्हा: विपक्ष के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा देश के सभी राज्यों का दौरा कर राजनीतिक दलों से अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। सिन्हा अपनी उम्मीदवारी को लेकर विधायकों और सांसदों का समर्थन जुटाने के लिए झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे हैं। वह शनिवार को कांग्रेस विधायकों की बैठक में शामिल होंगे। इस सप्ताह यशवंत सिन्हा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे और झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात की थी।

यशवंत सिन्हा झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर सकते हैं। कांग्रेस और राजद के साथ गठबंधन सरकार चलाने वाली झामुमो ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान किया है। पार्टी ने शुरू में यशवंत सिन्हा की उम्मीदवारी का समर्थन किया था, लेकिन आदिवासी समुदाय की ओर से आलोचना के बाद उन्होंने अपना निर्णय बदल लिया। सोरेन और मुर्मू आदिवासी समुदाय से आते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related

Unlocking a Realm Beyond Gamstop Where Opportunities Flourish

Exploring Non Gamstop Adventures: A Gambling Frontier ...

Betoverende spanning met maar 10 euro in online casino’s

Spannende weddenschappen met slechts 10 euro in online casino's ...

Олимп Казино – 2026 Казахстан Ставки на спорт и Olimp Casino

Олимп Казино - 2026 Казахстан Ставки на спорт и...

Betify Casino – Avis & Bonus exclusif (2026)

Betify Casino - Avis & Bonus exclusif (2026) ...