Online bahis kullanıcılarının %54’ü haftada en az bir kez canlı bahis oynamaktadır; bu oran bahsegel giriş platformunda %63’tür.

Engellemelerden etkilenmemek için bettilt sık sık kontrol ediliyor.

Bahsegel güncel giriş bahsegel bettilt

OECD raporları, kullanıcıların %52’sinin “kayıp limiti” belirleyen platformları tercih ettiğini göstermektedir; paribahis bu özelliği destekler.

bahsegel giriş bettilt bahsegel bahsegel giriş bahsegel bahsegel giriş bahsegel bettiltguncel.com bettilturk-turk.click bettilt bettilt bahsegel bahsegel bettilt bahsegel giriş

30जनवरी 2021

भारत की मशहूर क्लोदिंग ब्रैंड मिंत्रा (Clothing brand Myntra) ने अपने लोगो में बदलाव करने का फैसला किया है। हालांकि यह बदलाव बहुत ही हल्का सा होना है जिसे ध्यान से ही देखने पर पता किया जा सकेगा। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि आखिर ऐसी कौन सी नौबत आ गई कि मिंत्रा (Myntra) को अपने लोगो में बदलाव करना पड़ा। दरअसल, मामला एक पुलिस शिकायत से जुड़ा हुआ है जिसमें मिंत्रा के लोगो (Myntra logo) को महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक बताया गया है।

महिला की शिकायत पर मिंत्रा ने बदला LOGO

मुंबई की एक महिला कार्यकर्ता ने मिंत्रा के लोगो को आपत्तिजनक बताते हुए साइबर पुलिस में शिकायत की। महिला ने अपनी शिकायत मे कहा कि कंपनी का लोगो महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाने व अपमान करने वाला है। मिंत्रा के खिलाफ शिकायत करने वाली महिला का नाम नाज पटेल है और वह अवेस्टा फाउंडेशन एनजीओ (Avesta Foundation NGO) में कार्यरत हैं। उन्होंने लोगो पर आपत्ति जताते हुए कहा कि लोगो एक नग्न महिला जैसा प्रतीत होता है।

कंपनी के खिलाफ एक्शन लेने की मांग

अपनी शिकायत में नाज पटेल ने मिंत्रा से इस लोगों को तुरंत हटाने की मांग की साथ ही, कंपनी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की भी मांग की है। नाज पटेल ने इस मामले को सोशल मीडिया और अन्य फोरम पर भी उठाया है। हालांकि पुलिस का समन मिलने के बाद कंपनी अपने लोगो में बदलाव करने को राजी हो गई है। कंपनी के नए लोगो की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

ऐप और पैकेजिंग के मटीरियल्स पर भी बदला लोगो

मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम विभाग की डीसीपी रश्मि करनदिकर ने इस मामले पर बोलते हुए कहा कि यह पाया गया है कि महिलाओं के लिए मिंत्रा का यह लोगो अपमानजनक है। शिकायत के बाद हमने कंपनी को एक मेल भेजा जिसके बाद उनके अधिकारी हमसे मिलने के लिए आए। अधिकारियों ने कहा कि वह कंपनी के लोगो को एक महीने के अंदर बदल देंगे। इतना ही नहीं कंपनी ने अपनी वेबसाइट, ऐप और पैकेजिंग के मटीरियल्स पर लोगो को बदलने का फैसला किया है।