Maharashtra Political Crisis: बागी MLAs ने किया नई पार्टी ‘शिवसेना बालासाहब ठाकरे’ का ऐलान

Maharashtra Political Crisis: बागी MLAs ने किया नई पार्टी ‘शिवसेना बालासाहब ठाकरे’ का ऐलान

मुंबई, शिवसेना के बागी विधायकों ने अपने गुट के नाम का ऐलान कर दिया है। शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने समाचार एजेंसी एएनआई को जानकारी दी है कि एकनाथ शिंदे कैंप के विधायकों ने अपने गुट का नाम “शिवसेना बालासाहेब” रखने का निर्णय किया है। वहीं कांग्रेस नेता अशोक चौहान ने नए गुट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि जब तक इसे स्पीकर से कानूनी अनुमति नहीं मिलती, तब तक इस तरह के समूहों को अधिकृत नहीं माना जाएगा।

महाराष्ट्र में कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा है कि सरकार पूरे बहुमत में है। उन्होंने कहा, “आज बैठक में हमने मौजूदा स्थिति पर चर्चा की। हमारे लोग स्थिति पर काम कर रहे हैं। एमवीए सरकार काम कर रही है और काम करती रहेगी। हमारी सरकार अल्पमत में नहीं है। दिल्ली से हमारी पार्टी की कानूनी टीम भी हमारी मदद कर रही है।”

वहीं शनिवार सुबह शिवसेना नेता संजय राउत ने एक विवादित बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि अभी शिवसैनिक सड़कों पर नहीं उतरे हैं, अगर शिवसैनिक सड़कों पर उतर गए तो आग लग जाएगी। संजय राउत ने कहा कि सांगली से हमारे कार्यकर्ता हमारे पास आए और पूछा कि हमें आगे क्या करना है? पुलिस ने महाराष्ट्र के कई शहरों में अलर्ट घोषित किया है। जबकि ठाणे शहर में धारा 144 लगा दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related