नूपुर शर्मा बयान विवाद: जुमे की नमाज के बाद बवाल पर पुलिस का एक्शन,पांच का भेजा जेल

नूपुर शर्मा बयान विवाद: जुमे की नमाज के बाद बवाल पर पुलिस का एक्शन,पांच का भेजा जेल

रुद्रपुर के खेड़ा में जुमे की नमाज के बाद उपद्रव करने वाले पांच लोगों को पुलिस ने शनिवार को कोतवाली से जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। इस बीच जेल ले जाते वक्त कोतवाली में समर्थित लोगो ने भीड़ लगा दी। जिस पर पुलिस टीम ने सभी को खदेड़ा।

शुक्रवार को नमाज के बाद खेड़ा में बड़ी संख्या में लोगों ने एकत्र होकर प्रदर्शन का प्रयास किया था। पुलिस ने उनको आगे बढ़ने से रोक दिया। इस पर उन्होंने खेड़ा में उपद्रव शुरू कर दिया। पुलिस की सख्ती के बाद वे आगे नहीं बढ़ पाए। इस दौरान लोगों की पुलिस के जाने के बाद शाम 4 बजे फिर एकत्र होने का प्रयास किया गया तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पांच लोगों को हिरासत में ले लिया था।

शुक्रवार की शाम प्रवीण कुरेशी उर्फ साबिर पुत्र निवासी भूत बंगला रुद्रपुर, अरबाज निवासी खेड़ा, इरशाद निवासी श्याम टॉकीज रोड, आवास विकास थाना ट्रांजिट कैंप मुकीम निवासी वार्ड नंबर 19 खेड़ा सहित डेढ़ सौ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। शनिवार को कोतवाली से पुलिस ने पांचों आरोपियों को सीधे जेल भेज दिया।

इस दौरान काफी देर तक समर्थक कोतवाली में डटे रहे। कुछ देर बाद जब गाड़ी चली गई तो वह लोग भी गाड़ी के पीछे चल दिए। कोतवाली के अंदर से पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा कुछ देर बाद सभी गायब हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related