पैगंबर पर टिप्पणी विवाद: अब तालिबान ने कट्टरपंथ को लेकर भारत को दिया लेक्‍चर, कहा- पवित्र इस्लाम का अपमान न होने दें

पैगंबर पर टिप्पणी विवाद: अब तालिबान ने कट्टरपंथ को लेकर भारत को दिया लेक्‍चर, कहा- पवित्र इस्लाम का अपमान न होने दें

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पैदा हुआ पैदा हुए विवाद की आंच 14 देशों तक पहुंच गयी है। हाल ही में अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान ने भी नूपुर शर्मा की टिप्पणी पर भारत को कट्टरपंथ पर लेक्चर दिया है।

तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पूर्व भाजपा प्रवक्ता की टिप्पणी की निंदा करते हुए कहा, “हम भारत सरकार से आग्रह करते हैं कि ऐसे कट्टरपंथियों को इस्लाम के पवित्र धर्म का अपमान करने और मुसलमानों की भावनाओं को भड़काने की अनुमति न दें।” मुजाहिद ने आगे कहा, “इस्लामिक अमीरात ऑफ अफगानिस्तान भारत में सत्तारूढ़ दल के एक पदाधिकारी के इस्लाम के पैगंबर के खिलाफ अपमानजनक शब्दों के इस्तेमाल का कड़ा विरोध करता है।”

14 देशों ने की निंदा: नूपुर शर्मा की टिप्पणी की अब तक 14 देशों ने निंदा की है। इनमें मालदीव, लीबिया, इंडोनेशिया, ईरान, इराक, कुवैत, कतर, सऊदी अरब, ओमान, यूएई, जॉर्डन, अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बहरीन शामिल हैं। इस मुद्दे पर विवाद तब शुरू हुआ जब नूपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी वाली क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। जिसके बाद खाड़ी देशों में इसकी कड़ी आलोचना हुई और भारतीय राजदूतों को उनके संबंधित विदेश मंत्रालयों ने तलब किया।

मिस्र ने कहा आतंकी घटना: कतर, ईरान और कुवैत ने रविवार को पैगंबर के बारे में की गई टिप्पणियों पर अपना विरोध दर्ज कराने के लिए अपने भारतीय राजदूतों को तलब किया था। वहीं, मिस्र की राजधानी काहिरा की इस्लामिक यूनिवर्सिटी अल अजहर ने इसे आतंकी घटना तक कहा। यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर कहा, “इस तरह के आतंकी कृत्य पूरी दुनिया को विनाश और खूनी संघर्ष की तरफ ले जाएगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Popular

More like this
Related